Sawan Somwar: तीसरे सावन सोमवार के दिन भोग में चढ़ाएं ये खास चीजें, मान्यतानुसार भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

Third Sawan Somwar: सावन सोमवार की पूजा विशेष महत्व रखती है. यहां जानिए ऐसी कौन-कौनसी भोग की चीजें हैं जो भगवान शिव को अर्पित की जा सकती हैं. 

Advertisement
Read Time: 24 mins
Sawan Somwar Bhog: महादेव को भोग में चढ़ाई जा सकती हैं कुछ चीजें. 

Sawan Somwar 2023: सावन के महीने को बेहद पवित्र माना जाता है. इस माह पूजा-पाठ और व्रत आदि का विशेष महत्व होता है. भक्त सावन में पड़ने वाले सोमवार के दिन विशेषकर व्रत रखते हैं. धार्मिक मान्यतानुसार सावन सोमवार का व्रत रखने पर अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है, वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और भोलेनाथ (Lord Shiva) सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं. इस बार सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई के दिन पड़ रहा है. इस दिन भक्त पूरे श्रद्धाभाव से भोलेनाथ की पूजा संपन्न करते हैं. यहां जानिए भोग (Bhog) में किन पकवानों को और खाने की चीजों को भोलेनाथ के समक्ष अर्पित किया जा सकता है. मान्यतानुसार भोग में इन चीजों को चढ़ाने पर भोलेनाथ प्रसन्न हो सकते हैं. 

सावन सोमवार का भोग | Sawan Somwar Bhog 

माना जाता है कि भगवान शिव को एक लोटा जल चढ़ाना भी पर्याप्त होता है अपितु सावन सोमवार के दिन भक्त और भी चीजें भोलेनाथ को चढ़ाना उचित समझते हैं. इस भोग से महादेव प्रसन्न हो सकते हैं और भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि लाकर उनके कष्टों को दूर करते हैं. 

ऋतुफल  

जो मौसम चल रहा है उसमें मिलने वाले कोई भी 5 फल भगवान शिव को चढ़ाए जा सकते हैं. ऋतुफल को भोलेनाथ को अर्पित करने के साथ ही गरीबों को भी दिया जा सकता है. माना जाता है कि इस भोग से भोलेनाथ का मन प्रसन्न होता है. 

Advertisement
ठंडाई 

शिवरात्रि (Shivratri) के दिन खासतौर से ठंडाई बनाई जाती है और इसे सभी में बांटते हैं. सावन सोमवार के दिन भी ठंडाई को भोग में शामिल किया जा सकता है और प्रसाद स्वरूप इसका वितरण भी हो सकता है. ठंडाई बनाते हुए इसमें दूध और सूखेमेवे में उपयोग होता है और इसे आरोग्य का वरदान दिलाने वाला भोग व प्रसाद माना जाता है. 

Advertisement
खीर 

सावन सोमवार में सफेद भोग का भी विशेष महत्व है. माना जाता है कि सफेद रंग के पकवान महादेव के प्रिय होते हैं. ऐसे में खीर को सावन में पूजा के पश्चात भोग में भोलेनाथ को अर्पित किया जा सकता है. कहते हैं कि खीर (Kheer) को भोग में चढ़ाने पर चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है. 

Advertisement
हलवा 

शिव पूजा में सूजी, मेवे और देसी घी से बने हलवे को भोग में चढ़ाया जा सकता है. हलवा भी महादेव का मनपंसदीदा भोग माना जाता है. कहा जाता है कि महादेव को हलवे का भोग लगाने पर घर में खुशहाली आती है.

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

एक बार फिर दुल्हन बनीं आलिया और दूल्हा बने रणवीर सिंह

Featured Video Of The Day
Satyendar Jain पर 7 करोड़ की रिश्वत लेने और केंद्र सरकार की कंपनी पर देने का आरोप, क्या है मामला?
Topics mentioned in this article