विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी, पढ़ें मिथुन राशि का राशिफल

Gemini Tarot Card Horoscope 23 October: The Hierophant की ऊर्जा. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रियता से मानसिक शांति और सुकून मिल सकता है. आइए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी, पढ़ें मिथुन राशि का राशिफल
Gemini Tarot Card Rashifal: मिथुन राशि का राशिफल
(Photo Credit: NDTV)

Gemini Tarot Card Horoscope 23 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: अपने पसंद की गतिविधियों में समय व्यतीत कर सकते हैं. इस समय कार्य से अवकाश लेकर किसी आध्यात्मिक स्थल की यात्रा की तैयारी करेंगे. मानसिक शांति और जीवन में संतुलन लाने के लिए आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ा सकते हैं. परिवार के सदस्यों को आपका धर्म के प्रति बढ़ता लगाओ झुकाव परेशान कर सकता है. अपनी जिम्मेदारियां को परिवार के अन्य सदस्यों को सौंपने की बात कर सकते हैं. ये बात कुछ सदस्यों को नापसंद हो सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional:- कार्यों में अपनी जिम्मेदारियां को अन्य लोगों के साथ बांटने पर विचार कर सकते हैं. इस समय व्यवसाय की व्यवस्था में कुछ परेशानियां आ सकती है. किसी वरिष्ठ अनुभवी व्यक्ति की मदद से स्थिति को संभालने का प्रयास करेंगे. किसी मित्र के साथ घरेलू उद्योग लगाने के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. जमीन-जायदाद के मामलों में दस्तावेजों की जांच पड़ताल अवश्य करें. युवाओं को अपने कार्यों को लेकर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है. कार्य को व्यवस्थित कर स्मार्ट तरीके से कार्य पूरा करें. 

स्वास्थ्य/Health:- इस समय मानसिक तनाव को लेकर डिप्रेशन की स्थिति महसूस कर सकते हैं. तनाव दूर करने के लिए हल्की-फुल्की गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- इस बार सुख-सुविधा से जुड़ी अच्छी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं. इस खरीदारी में अच्छा खासा खर्च हो सकता है. 

रिश्ते/Relationship:- किसी विवाह प्रस्ताव को लेकर परिवार के सभी सदस्यों के विचार अलग होने से अभी तक कोई सहमति बनती नजर नहीं आ रही है. इससे विवाह में देरी हो सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Aaj Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com