विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: धन कमाने के अन्य विकल्पों पर विचार करें, नए लोगों से मुलाकात से लाभ के योग

Pisces Tarot Card Horoscope 18 October:- Temperance की ऊर्जा. अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद करने की आदत में बदलाव लाएं, आइए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: धन कमाने के अन्य विकल्पों पर विचार करें, नए लोगों से मुलाकात से लाभ के योग
Pisces Tarot Card Rashifal: मीन राशि का राशिफल
(Photo Credit: NDTV)

Pisces Tarot Card Horoscope 18 October 2026 Meen Tarot Card Rashifal: अपने कार्यों को पूरा करने को लेकर चिंतित हो सकते हैं. व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात लाभ लेकर आ सकती है. छोटे-छोटे कार्यों के जिम्मेदारी परिवार के अनत सदस्यों के साथ बांटने का प्रयास करें. हर कार्य पर अपनी टीका टिप्पणी न दें. यदि किसी  कार्य में आपको शामिल नहीं किया गया है, तो उसे कार्य से संबंधित बातें अन्य लोगों से ना करें. इससे आपकी छवि बिगाड़ सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional: इस समय कुछ कार्यों को लेकर व्यवस्था बनाने में मुश्किल आ रही है. इस समय इन कार्यों को व्यवस्थित करने का प्रयास करें. समय का समय का सदुपयोग करें. छोटे-छोटे कार्यों को सूचीबद्ध कर उन्हें बीच-बीच में समय मिलने पर पूरा किया जा सकता है. यदि स्वयं को सही तरह से व्यवस्थित करेंगे, तो कार्यों को लेकर परेशानी अनुभव नहीं होगी.दूसरों को प्रभावित करने के लिए  अपने कार्यों में देरी न करें. सही निर्णय लेकर किसी नई योजना में धन निवेश कर सकते हैं उच्च अधिकारी के पक्षपात पूर्ण व्यवहार से मन दु:खी हो सकता है. इस स्थिति में कोई भी प्रतिक्रिया न देना बेहतर रहेगा.

स्वास्थ्य/Health:- अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें. यदि बार-बार दर्द या कोई अन्य स्थिति बनी हुई है, तो चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें. परेशानी को नजर अंदाज न करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- पैसों का सही सदुपयोग कर जमा पूंजी को काफी बढ़ा सकते हैं. ऑनलाइन खरीदारी करते समय लुभावने लालच से भ्रमित न हों. 

रिश्ते/Relationship:- अपने आत्मसम्मान को कम न होने दें. यदि कोई व्यक्ति आपको बार-बार अपमानित करने का प्रयास कर रहा है, तो उससे दूर रहें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com