सूर्य का होगा मंगल के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों पर बढ़ेगा दबाव, संभलकर लें फैसले

सूर्य ग्रह ने मंगल ग्रह के नक्षत्र चित्रा में प्रवेश किया है. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का असर कई राशियों पर पड़ा है. यहां जानिए सूर्य का मंगल के नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों पर ज्यादा असर पड़ेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सूर्य गोचर 2026
file photo

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, ऊर्जा, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है. सूर्य जब नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव कई राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है. सूर्य ग्रह ने 11 अक्टूबर को हस्त नक्षत्र से निकलकर मंगल ग्रह के नक्षत्र चित्रा में गोचर कर लिया. सूर्य का यह गोचर सुबह 2 बजकर 25 मिनट पर हुआ. चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं और ज्योतिष में सूर्य और मंगल को मित्र ग्रह माना जाता है. सूर्य के इस गोचर से तीन राशियों पर दबाव बढ़ सकता है. चलिए आपको बताते हैं इस गोचर से किन 3 राशियों पर ज्यादा असर पड़ सकता है और उन्हें क्या करना चाहिए.

मेष राशि

सूर्य का यह नक्षत्र गोचर मेष राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी लेकर आएगा. हालांकि, सूर्य आपके त्रिक भाव में से एक छठे भाव में होंगे इसलिए सूर्य का नक्षत्र गोचर आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऐसे में आपको कुछ चीजों को लेकर संभलकर फैलने लेने होंगे, ताकि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. मेष राशि वाले जातकों को सूर्य ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए.

तुला राशि

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का असर तुला राशि के जातकों पर भी दिख सकता है. तुला राशि वालों को भी संभलकर रहना होगा. इस समय आपके व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आप छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो सकते हैं. ऐसे में आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा. समझदारी के काम करना होगा और फैसलों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. पार्टनर के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. खर्च अचानक से बढ़ सकता है. आपको सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना चाहिए.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए भी ये परिवर्तन बदलाव लेकर आ सकता है. इस दौरान आपको करियर से जुड़ा हर फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए. आर्थिक मामलों के लिए सोच समझकर फैसले लें. किसी उधार देने और लेने से बचना चाहिए. इस दौरान आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- 'जब दुख हो, तो खुद से पूछें', BK Shivani ने बताया दुख कम करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- 'अपने विचारों पर ध्यान दें, वे शब्दों में बदल जाते हैं' गौर गोपाल दास के अनमोल विचार

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Samvaad 2026: जब ओपी राजभर ने सुनाए खेती के किस्से, लगे ठहाके

Topics mentioned in this article
Surya Gochar
Chitra Nakshatra