सावन में सांप के अलावा इन तीन जीवों को देखना माना जाता है बहुत शुभ, मिल सकती है कोई अच्छी खबर

सावन के महीने में कुछ जीवों को देखना साक्षात शिव जी की कृपा मानी जाती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे उन जानवरों के बारे में जो आपको दिख जाएं तो समझ जाइए कोई शुभ समाचार मिलने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
Shiva mantra : ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥ 

Sawan 2023 : सावन का महीना शिव भक्ति में डूबने वाला होता है. इस पवित्र महीने में रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक काज हर घर में किए जाते हैं. यह पूरा महीना शिव जी की पूजा अर्चना में बीत जाता है. इस बार अधिकमास के कारण पूरे दो महीने चलने वाला है सावन. मान्यता है कि इस महीने में शिव जी की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इसके अलावा सावन के महीने में कुछ जीवों को देखना साक्षात शिव जी की कृपा मानी जाती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे उन जानवरों के बारे में जो आपको दिख जाएं तो समझ जाइए कोई शुभ समाचार मिलने वाला है.

सावन में कौन से जीव देखना है शुभ

अगर आप मोर देखते हैं, इस महीने में मतलब आपके दुखों का अंत होने वाला है. मोर का संबंध सीधे देवी लक्ष्मी से होता है. इसको देखने का मतलब आपको धन लाभ होने वाला है.

कनखजूरे को देखना भी अच्छा माना जाता है. इसको आप देखते हैं तो मतलब जीवन में सौभाग्य और सुरक्षा आने वाली है. मान्यता है कि इससे घर में सुख शांति आती है.

वहीं, सांप देखना तो इस महीने बेहद ही शुभ माना जाता है. इसे शिव जी के गले का हार माना जाता है. अगर आपको ये दिख जाए तो समझ जाइए शिव जी आपसे बहद प्रसन्न हैं. 

Sawan 2023 : सावन में शिवलिंग की पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान

शिव जी को प्रसन्न करने वाले मंत्र

1- ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

2- ऊँ नम: शिवाय।।

3-ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।

ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।

ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

4- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥ 

6- नमो नीलकण्ठाय।

7- ॐ पार्वतीपतये नमः।

8- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।

9- ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

रणबीर कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सोनू सूद

Featured Video Of The Day
Patna Engineer House Raid: रात भर नोट क्यों जलाती रही इंजीनियर का पत्नी? | Bihar News