Shardiya Navratri 2026: आज से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि, पंडित जी से जानें नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनें

आइए ज्योतिर्विद और वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में किस दिन कौन सा रंग पहनना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नवरात्रि के 9 दिन और 9 रंग
File Photo

हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का खास महत्व माना जाता है. इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से मां की पूजा करने और व्रत रखने से देवी मां अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं. नवरात्रि के पहले दिन घरों और मंदिरों में घटस्थापना की जाती है. इसके साथ ही मां दुर्गा का आह्वान कर नौ दिनों तक चलने वाली पूजा शुरू होती है. पूजा-पाठ के साथ-साथ कपड़ों के रंगों का भी खास महत्व माना जाता है. हर दिन एक विशेष रंग पहनना शुभ माना जाता है. ज्योतिर्विद और वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी बताते हैं यूं तो हर रंग प्रकृति के दिए हुए हैं, ऐसे में कोई भी रंग बुरा नहीं है. लेकिन नवरात्रि के नौ दिनों में आप मां भगवति के स्वरूपों के अनुसार भी रंग का चुनाव कर सकते हैं- 

नवरात्रि के 9 दिन और 9 रंग 

पहला दिन

ज्योतिर्विद बताते हैं, नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन सफेद रंग या भगवा रंग पहनना शुभ माना जाता है. 

दूसरा दिन

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है. इस दिन श्वेत रंग यानी पूर्ण रूप से सफेद रंग पहनना शुभ माना जाता है. सफेद रंग स्थिरता और शांति का प्रतीक माना जाता है. मां को शांति बेहद प्रिय है. इससे अलग आप हल्के रंग का कोई वस्त्र भी पहन सकते हैं.

तीसरा दिन

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. इस दिन लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है. 

चौथा दिन 

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है. इस दिन गहरे नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. 

Advertisement
पांचवां दिन

पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है. इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है. ज्योतिर्विद बताते हैं, इस दिन आप गेरूआ रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं.

छठा दिन

छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. इस दिन हरा और पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है. 

सातवां दिन 

सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. इस दिन ग्रे रंग या काले रंग के कपड़े पहने जा सकते हैं, जो आत्मविश्वास और ताकत को दर्शाता है.

Advertisement
आठवां दिन 

आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है. इस दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ माना जाता है. यह रंग प्रेम और करुणा का प्रतीक है.

नौवां दिन 

नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन पीला या मोर पंख वाला गहरा हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है.

इस तरह शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा कर भक्त उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं.

यह भी पढ़ें- कल से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना की सही विधि और शुभ मुहूर्त
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
जंतर मंतर पर संग्राम को लेकर Congress-BJP प्रवक्ता में तीखी नोक झोंक

Topics mentioned in this article
Faith News