आर्थिक है परेशानी तो दशहरे पर करें अपराजिता के फूलों से ये उपाय, हमेशा भरा रहेगा धन भंडार

Aparajita Ke Upay: अपराजिता का फूल बहुत शुभ माना जाता है, ऐसे में अगर दशहरा पर इसके कुछ उपाय किए जाएं तो आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी.

विज्ञापन
Read Time: 23 mins
Aparajita phool ke upay in hindi: अपराजिता फूल के ये हैं उपाय.
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
क्या आप भी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं.
अगर हां तो अपनाएं अपराजिता के ये उपाय.
ये टोटके दूर कर देंगे आपके सारे दुःख.

Aparajita Ke Totke: हिंदू पंचांग ( panchang) के अनुसार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा यानी विजयादशमी (vijayadashami 2023) का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. ये त्योहार एक प्रतीक है की बुराई चाहे कितनी ही ताकतवर हो जीत हमेशा अच्छाई की होती है. 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें बहुत शुभ माना जाता है, जैसे अगर दशहरे के शुभ अवसर पर अपराजिता के फूल (aprajita flower benefits) के कुछ उपाय करते हैं तोआपके जीवन में धन, सुख और समृद्धि का आना तय है. 

अपराजिता फूल के उपाय | Aparajita flower remedies In Hindi

नहाने का पानी

मान्यता है कि अगर नहाने के पानी में 5 अपराजिता के फूल डालकर उस पानी से नहाया जाए और चेहरे को धोने से आपका भाग्य चमक जाएगा. 

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर 

अपने अगल-बगल और अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर करने के लिए बस किसी बर्तन में अपराजिता के फूल को डालकर ईशान कोण में रख दें. घर के सभी क्लेश और समस्याएं दूर हो जाएंगी.

Advertisement
तिजोरी में रखना है शुभ

अपराजिता का महत्व इस बात से लगाया जा सकता है कि यह शिवलिंग के ऊपर चढ़ाया जाता है. ऐसे में अपनी तिजोरी में 4 से 5 फूलों को रखें, तिजोरी हमेशा भरी रहेगी.

Advertisement
श्री यंत्र 

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो यदि आपके घर में श्री यंत्र स्थापित है तो उसके आसपास अपराजिता के फूल को रखें.

Advertisement

                                                                                                     (प्रस्तुति- रौशनी सिंह)

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Pahalgam Attack: भारत की कार्रवाई से घबराया Pakistan, निष्पक्ष जांच की कर रहा बात | Hamaara Bharat
Topics mentioned in this article