शनि देव को तेल चढ़ाते समय क्या बोलना चाहिए? जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका

Shani Dev Ko Tel Kaise Chadhana Chahie: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है. मान्यता है कि शनि देव को प्रसन्न करने से जीवन में चल रही बाधाएं कम होती हैं, तनाव और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं. खासकर इस दिन शनि देव को तेल चढ़ाना बेहद फलदाई माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं, शनिवार के दिन शनि देव को तेल कैसे चढ़ाना चाहिए और तेल चढ़ाते समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शनिवार को शनि देव को तेल कैसे चढ़ाएं?

Shani Upay: हिंदू धर्म में शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय के देवता माना गया है. कहा जाता है कि शनि देव व्यक्ति को उसके अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं. शनिवार का दिन विशेष रूप से शनि देव को समर्पित होता है. इस दिन श्रद्धा और नियमों के साथ उनकी पूजा करने से जीवन की कठिनाइयों, मानसिक तनाव और आर्थिक समस्याओं में धीरे-धीरे कमी आने लगती है. खासकर शनिवार के दिन शनि देव को तेल चढ़ाना बेहद फलदाई माना जाता है. आइए जानते हैं इसकी सही विधि, साथ ही जानेंगे तेल चढ़ाते समय क्या बोलना चाहिए- 

शनि देव को तेल अर्पित करने की विधि

  • सबसे पहले इस दिन प्रातःकाल उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • शनिवार के दिन काले या गहरे नीले रंग के कपड़े पहनना अधिक शुभ माना जाता है. 
  • पूजा करते समय मन को शांत और पवित्र रखें.
  • शनि देव को तेल चढ़ाने का सबसे शुभ समय सूर्यास्त के बाद का माना गया है. शाम के समय लगभग 8 बजे तक तेल अर्पण करना विशेष फलदायी होता है.
  • तेल चढ़ाने के लिए लोहे के पात्र का प्रयोग करना चाहिए.  
  • चाहें तो तेल में एक छोटा सिक्का भी डाला जा सकता है. 
  • तेल के अंदर अपने चेहरे का प्रतिबिंब देखें. ऐसा करना आत्म-शुद्धि का प्रतीक माना जाता है.
  • तेल अर्पित करते समय ध्यान रखें कि दृष्टि केवल शनि देव के चरणों पर ही रहे.
  • यदि मंदिर न जा सकें तो पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर तेल रख सकते हैं या किसी जरूरतमंद को दान भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Sita Navami 2026: आज है सीता नवमी, जानिए पूजा का समय और महत्व

शनि देव को तेल चढ़ाते समय क्या बोलना चाहिए?

तेल चढ़ाते समय श्रद्धा और शांत मन से शनि देव के मंत्रों का जाप करना लाभकारी माना जाता है. आप इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं- 

  • ॐ शं शनैश्चराय नमः
  • ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः

मान्यता है कि इन मंत्रों का जाप करने से शनि के दोष शांत होते हैं और मानसिक शांति मिलती है. मंत्रों का जाप करते समय मन को पूर्ण रूप से एकाग्र रखें और शनि देव से अपने जीवन की बाधाएं दूर करने की प्रार्थना करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)


 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्ढा हुए बागी, BJP में AAP के 7 सांसद हुए शामिल
Topics mentioned in this article