हनुमान चालीसा के इस दोहे में की गई है सारे कष्टों को दूर करने की बात, मंगलवार को जरूर करें पाठ

हनुमान चालीसा में स्पष्ट कहा गया है ऐसा कोई आशीर्वाद नहीं है, जिसे बजरंगबली नहीं दे सकते हैं. क्योंकि हनुमान जी को 8 सिद्धियां और 9 वैभव प्राप्त हैं. आपको बता दें ये आशीर्वाद हुनमान जी को माता सीता ने दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
हनुमान चालीसा में 43 छंद हैं जिन्हें चौपाई के रूप में जाना जाता है. शुरूआत 2 दोहों से होती है और अंत भी दोहे के साथ होता है. 

Hanuman chalisa doha artha : मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है. इस दिन बजरंगबली के भक्त सच्चे मन से संकटमोचन हनुमान जी की पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं. इस दिन हनुमान जी के मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं. साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी करते हैं. आपको बता दें मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना विशेष फलदायी होता है. इसके एक-एक चौपाई, दोहे और छंद को अगर आप समझ जाएं तो आपकी सारी तकलीफ दूर हो जाएगी. 

जीवन में चाहते हैं तरक्की और पॉजिटिविटी तो अपना लें ये 7 आदत, देवी लक्ष्मी का भी बना रहेगा आशीर्वाद

हनुमान चालीसा में स्पष्ट कहा गया है ऐसा कोई आशीर्वाद नहीं है, जिसे बजरंगबली नहीं दे सकते हैं. क्योंकि हनुमान जी को 8 सिद्धियां और 9 वैभव प्राप्त हैं. आपको बता दें ये आशीर्वाद हुनमान जी को माता सीता ने दिया है.

Advertisement

हनुमान चालीसा की शुरूआत में ही एक दोहा है -

''श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि। बरनऊँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि।। 

बुद्धिहीन तनु जानिकै, सुमिरां पवनकुमार। बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार।।''

जिसका अर्थ है - ''श्री गुरु महाराज के चरण कमलों की धूल से अपने मन रूपी दर्पण को पवित्र करके श्री रघुवीर के निर्मल यश का वर्णन करता हूं, जो चारों फल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देने वाला हे.

Advertisement

हे पवन कुमार! मैं आपको सुमिरन करता हूं. आप तो जानते ही हैं, हक मेरा शरीर और बुद्धि निर्बल है. मुझे शारीरिक बल, सद्बुद्धि एवं ज्ञान दीजिए और मेरे दुःखों दोषों का नाश कर दीजिए.''

Advertisement

हनुमान चालीसा में 43 छंद हैं जिन्हें चौपाई के रूप में जाना जाता है. शुरूआत 2 दोहों से होती है और अंत भी दोहे के साथ होता है. 

Advertisement

संपूर्ण हनुमान चालीसा - Sampurn hanuman chalisa


दोहा

श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।

चौपाई

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।
रामदूत अतुलित बल धामा।
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।

महाबीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी।।
कंचन बरन बिराज सुबेसा।
कानन कुंडल कुंचित केसा।।

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।
कांधे मूंज जनेऊ साजै।
संकर सुवन केसरीनंदन।
तेज प्रताप महा जग बन्दन।।

विद्यावान गुनी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर।।
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
राम लखन सीता मन बसिया।।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
बिकट रूप धरि लंक जरावा।।
भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचंद्र के काज संवारे।।

लाय सजीवन लखन जियाये।
श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
नारद सारद सहित अहीसा।।

जम कुबेर दिगपाल जहां ते।
कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
राम मिलाय राज पद दीन्हा।।

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।
लंकेस्वर भए सब जग जाना।। 
जुग सहस्र जोजन पर भानू।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।
दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

राम दुआरे तुम रखवारे।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डर ना।।

आपन तेज सम्हारो आपै।
तीनों लोक हांक तें कांपै।।
भूत पिसाच निकट नहिं आवै।
महाबीर जब नाम सुनावै।।

नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
संकट तें हनुमान छुड़ावै।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।

सब पर राम तपस्वी राजा।
तिन के काज सकल तुम साजा।
और मनोरथ जो कोई लावै।
सोइ अमित जीवन फल पावै।।

चारों जुग परताप तुम्हारा।
है परसिद्ध जगत उजियारा।।
साधु-संत के तुम रखवारे।
असुर निकंदन राम दुलारे।।

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।

राम रसायन तुम्हरे पासा।
सदा रहो रघुपति के दासा।।
तुम्हरे भजन राम को पावै।
जनम-जनम के दुख बिसरावै।।

अन्तकाल रघुबर पुर जाई।
जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।
और देवता चित्त न धरई।
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।

संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
जय जय जय हनुमान गोसाईं।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।

जो सत बार पाठ कर कोई।
छूटहि बंदि महा सुख होई।।
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।
होय सिद्धि साखी गौरीसा।।

तुलसीदास सदा हरि चेरा।
कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।।

दोहा

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War के चलते India पर क्यों नहीं पड़ेगा असर? Petrol-Diesel Price पर जेब करनी पड़ेगी ढीली?
Topics mentioned in this article