Vastu Tips For AC: देश में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में लोग अपने घरों में नया एयर कंडीशनर (AC) लगवाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन केवल AC खरीदना ही काफी नहीं है, उसे सही जगह और सही दिशा में लगाना भी जरूरी माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा में लगाया गया AC न केवल आराम को प्रभावित कर सकता है, बल्कि घर के माहौल पर भी नेगेटिव असर डाल सकता है.
AC लगाने की सबसे शुभ दिशा
वास्तु एक्सपर्ट्स के अनुसार, AC लगाने के लिए सबसे उपयुक्त दिशा दक्षिण-पूर्व (Southeast) मानी जाती है. इसे अग्नि कोण कहा जाता है. यह दिशा बिजली से चलने वाले आइटम्स के लिए शुभ मानी जाती है. इस दिशा में AC लगाने से कमरे में संतुलन बना रहता है और आरामदायक वातावरण मिलता है. इस दौरान अगर दक्षिण-पूर्व दिशा उपलब्ध नहीं है, तो पश्चिम (West) या उत्तर-पश्चिम (Northwest) दिशा भी AC लगाने के लिए अच्छी मानी जाती है. इन दिशाओं में हवा का फ्लो बेहतर होता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है और नींद भी बेहतर आती है.
Photo Credit: pexels
इन दिशाओं में AC लगाने से बचें
वास्तु के अनुसार, उत्तर-पूर्व (Northeast) दिशा में AC लगाना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि यह घर की पवित्र दिशा होती है. इसी तरह दक्षिण-पश्चिम (Southwest) दिशा भी AC के लिए उपयुक्त नहीं मानी जाती. इससे घर में मानसिक असंतुलन और तनाव बढ़ सकता है.
बेडरूम में AC लगाने के सही नियम
बेडरूम में AC लगाते समय ध्यान रखें कि, इसे सीधे बिस्तर के ऊपर न लगाएं. इससे ठंडी हवा सीधे शरीर पर पड़ती है, जिससे सर्दी-जुकाम या सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. बेहतर होगा कि AC को बेड के साइड में लगाया जाए.
हवा की दिशा का रखें ध्यान
AC की हवा कभी भी सीधे सिर या चेहरे पर नहीं आनी चाहिए. इससे स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ सकता है. वास्तु के अनुसार, सीधी तेज हवा घर के वातावरण को असंतुलित कर सकती है.
कमरे के बीच में AC क्यों नहीं लगाना चाहिए?
कमरे का बीच का हिस्सा वास्तु में ब्रह्मस्थान माना जाता है, जिसे खुला रखना शुभ होता है, इसलिए AC को कभी भी कमरे के बीच में नहीं लगाना चाहिए. इसे दीवार के किनारे लगाना बेहतर होता है.
विंडो AC
विंडो AC के लिए पश्चिम (West) या दक्षिण (South) दिशा उपयुक्त मानी जाती है. इसके साथ ही AC की नियमित सफाई जरूरी है, क्योंकि गंदा AC कम ठंडक देता है और ज्यादा बिजली खर्च करता है.
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)














