Premanand Maharaj और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बीच मंत्रों के जाप और जीवन दर्शन पर हुई खास बातचीत, आधे घंटा चला संवाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से शिष्टाचार भेंट की. राष्ट्रपति के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचते ही प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने पारंपरिक और भव्य तरीके से उनका स्वागत किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रेमानंद महाराज से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

President Draupadi Murmu Met Premanand Maharaj: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से शिष्टाचार भेंट की. राष्ट्रपति के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचते ही प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने पारंपरिक और भव्य तरीके से उनका स्वागत किया. कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और संत प्रेमानंद महाराज के बीच अध्यात्म, सेवा और जनकल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि में कब और कैसे करना चाहिए कंजक पूजन, जानें इससे जुड़ी 9 जरूरी बातें

क्या हुई बातचीत?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज के साथ एकांत में संवाद किया. यह बातचीत करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें दोनों के बीच गहन और सार्थक विचार‑विमर्श हुआ. इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति को मंत्रों के जाप का महत्व समझाया और जीवन के दर्शन से जुड़े विषयों पर चर्चा की. साथ ही समाज कल्याण को लेकर भी वार्तालाप हुआ. इसले अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेमानंद महाराज के उपदेशों और प्रवचनों को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना.


भेंट में मिला प्रसाद और चुनरी

श्री हित राधा केली कुंज आश्रम की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चुनरी, माला और प्रसाद भेंट किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू की सादगी और संत प्रेमानंद महाराज के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा साफ तौर पर झलकती नजर आई.

Advertisement

देश-दुनिया की कई दिग्गज कर चुके हैं दर्शन

वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक और संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए देश‑दुनिया से कई नामचीन हस्तियां उनके दरबार में पहुंच चुकी हैं. क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से लेकर रैपर बादशाह, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उद्योगपति राज कुंद्रा, अभिनेता आशुतोष राणा और हेमा मालिनी तक कई दिग्गज उनका आशीर्वाद ले चुके हैं. इसके अलावा सिंगर मीका सिंह, जुबिन नौटियाल, पलाश मुच्छल, अभिनेता‑सांसद रवि किशन, हास्य अभिनेता राजपाल यादव के साथ‑साथ टीवी जगत के लोकप्रिय कलाकार गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी भी प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुके हैं.

Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Death Case | ट्विशा के कॉलेज में फूट-फूटकर रोए दोस्त, खोले कई बड़े राज! TOP NEWS
Topics mentioned in this article