प्रयागराज के इस मंदिर में गिरी थी मां सती की उंगली, स्वरूप के बजाय होती है दिव्य झूले की पूजा

Navratri 2026: प्रयागराज में वैसे तो कई भव्य प्राचीन मंदिर है लेकिन नवरात्रि के दौरान अलोप शंकरी देवी मंदिर में अलग नज़र देखने को मिलता है. अष्टमी और नवमी पर माता के झूले का भव्य श्रृंगार किया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नवरात्रि पर प्रयागराज के अलोपी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी पर प्रयागराज के अलोप शंकरी देवी शक्तिपीठ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है
  • इस मंदिर में माता की मूर्ति नहीं बल्कि फूलों और आभूषणों से सजे दिव्य लकड़ी के झूले की पूजा की जाती है
  • झूला देवी सती के दाहिने हाथ की उंगली गिरने वाली जगह पर लटकाया गया है. इसका विशेष श्रृंगार किया जाता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
प्रयागराज:

चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है. संगम नगरी प्रयागराज का नजारा भी कुछ अलग ही है. अलोपीबाग स्थित प्राचीन अलोप शंकरी देवी शक्तिपीठ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है. खास बात यह है कि 51 शक्तिपीठों में से एक इस अनूठे मंदिर में माता की मूर्ति के बजाय एक दिव्य झूले की पूजा की जाती है.  सुबह से ही माता के दरबार में जय माता दी के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है. 

माता के पालने की पूजा कर रहे भक्त

कई भक्त माता के दर्शन के बाद मंदिर में ही कन्या पूजन भी कर रहे हैं. बता दें कि संगम नगरी प्रयागराज के अलोप शंकरी देवी शक्तिपीठ में नवरात्रों के दौरान माता के पवित्र झूले का भव्य श्रृंगार किया जाता है. यहां माता की मूर्ति नहीं बल्कि एक प्राचीन लकड़ी के झूले की पूजा होती है, जिसे फूलों, रंग-बिरंगी चुनरियों और स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया है. श्रद्धालु नवरात्रि में अलोपी देवी के इस अनूठे निराकार रूप के दर्शन कर मन्नतें मांगते हैं.

माता के झूले का दिव्य श्रृंगार

 मंदिर में देवी सती के दाहिने हाथ की उंगली गिरने वाली जगह पर लटकते हुए लकड़ी के झूले का दिव्य श्रृंगार किया गया है. प्रयागराज में वैसे तो कई भव्य प्राचीन मंदिर है लेकिन नवरात्रि के दौरान अलोप शंकरी देवी मंदिर में अलग नज़र देखने को मिलता है. अष्टमी और नवमी पर माता के झूले का भव्य श्रृंगार किया जाता है.

ये भी पढ़ें- PHOTOS: उत्तम नगर में पसरा सन्नाटा, चेहरों पर खामोशी... रामनवमी पर ईदगाह रोड से बाल्मीकि मंदिर तक कड़ा पहरा

Advertisement

मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई दिक्कत या परेशानी न हो और सुगमता के साथ दर्शन पूजन कर वे अपने घर जा सकें. मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु राजेश ने बताया कि महाष्टमी के पर्व पर मंदिर में भीड़ है. इस दौरान माता रानी की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है और कन्या पूजन भी किया जा रहा है. वहीं श्रद्धालु रश्मि मिश्रा ने बताया कि आज के दिन माता रानी की विशेष पूजा की जा रही है. सभी श्रद्धापूर्वक मां के दर्शन कर रहे हैं.
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | घर में नहीं दाने मध्यस्थता के गाने! ईरान युद्ध में PAK की क्यों हुई फजीहत?