Panchak 2024: ज्योतिष से जानिए क्या होते हैं पंचक और इस साल कब-कब पंचक लगने वाले हैं

Panchak 2024 Date: इस साल कुल कितने पंचक लगेंगे, कब-कब लगेंगे और पंचक का क्या महत्व होता है जानिए यहां. 

Advertisement
Read Time: 3 mins
Panchak Muhurt: पंचक के दौरान मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. 

Panchak 2024: पंचक को वह समय माना जाता है जिसमें किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. हालांकि, कुछ पंचक में शुभ कार्य किए जा सकते हैं जैसे राज पंचक (Raj Panchak) को अच्छा माना जाता है. कासगंज के तीर्थ क्षेत्र सोरों शूकर क्षेत्र के ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार, चन्द्र ग्रह का धनिष्ठा,शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद तथा रेवती नक्षत्र में भ्रमण काल पंचक काल कहलाता है, नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को 'पंचक' कहा जाता है. हर महीने में 27 दिनों के अंतराल पर पंचक नक्षत्र (Panchak Nakshatra) का चक्र बनता रहता है. चंद्रमा 27 दिनों में सभी नक्षत्रों का भोग कर लेता है, एक राशि में चंद्रमा ढाई दिन और दो राशियों में चंद्रमा पांच दिन रहता है. इन पांच दिनों के दौरान चंद्रमा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र से गुजरता है और इस कारण ये पांचों दिन पंचक कहलाते हैं.

Tulsi Puja: मान्यतानुसार आजमा लिए तुलसी की पूजा से जुड़े ये नियम तो सुखमय रहता है जीवन 

पंचक 5 प्रकार के होते हैं. शास्त्रों में वार के हिसाब से पंचक के नाम का निर्धारण किया जाता है. हर पंचक का अलग-अलग अर्थ और प्रभाव है.
रविवार - रोग पंचक 
सोमवार - राज पंचक
मंगलवार - अग्नि पंचक
शुक्रवार - चोर पंचक
शनिवार - मृत्यु पंचक

साल 2024 में कब-कब लगेंगे पंचक | Panchak Date In 2024

  1. जनवरी में पंचक की शुरूआत 13 जनवरी, शनिवार रात 11:35 पर हुई थी और 18 जनवरी, गुरुवार सुबह 03:33 मिनट पर पंचक खत्म हुए थे. 
  2. फरवरी के महीने में 10 फरवरी, शनिवार सुबह 10:02 मिनट पर पंचक शुरू हुए थे और 14 फरवरी, बुधवार सुबह 10:43 मिनट पर पंचक का अंत हुआ था. 
  3. 8 मार्च, शुक्रवार रात 09:20 से शुरू होकर पंचक 12 मार्च, मंगलवार रात 08:29 पर खत्म होंगे. 
  4. अप्रैल माह में पंचक की शुरूआत 5 अप्रैल, शुक्रवार सुबह 07:12 से होगी और अंत 9 अप्रैल, मंगलवार सुबह 07:32 मिनट पर हो जाएगा. 
  5. मई में पंचक लगने का समय 2 मई, गुरुवार दोपहर 02:32 है और इसका समापन 6 मई, मंगलवार रात 05:43 मिनट पर हो जाएगा. 
  6. जून में पंचक की शुरुआत 26 तारीख, बुधवार सुबह 01:49 मिनट से होगी और पंचक का समापन 30 जून, रविवार सुबह 07:34 पर हो जाएगा. 
  7. 23 जुलाई, मंगलवार की सुबह 09:20 पर एकबार फिर पंचक लग जाएंगे. जुलाई में पंचक का अंत 29 जुलाई, शनिवार दोपहर 01:00 बजे हो जाएगा. 
  8. अगस्त (August) के महीने में 19 अगस्त, सोमवार शाम 7:00 बजे पंचक लग जाएंगे और 23 अगस्त, शुक्रवार शाम 07:54 मिनट पर पंचक खत्म होंगे. 
  9. इसके बाद 16 सितंबर, मंगलावर को शाम 05:44 मिनट पर पंचक लगेंगे और 20 सितंबर, शुक्रवार सुबह 05:15 मिनट पर पंचक खत्म होगा. 
  10. अक्टूबर में 13 अक्टूबर, रविवार दोपहर 3:44 मिनट पर पंचक शुरू होगा और 17 अक्टूबर, गुरुवार शाम 04:20 पर पंचक खत्म हो जाएगा. 
  11. नवंबर महीने में पंचक 9 नवंबर, शनिवार रात 11:27 मिनट पर लग जाएगा और 14 नवंबर, गुरुवार सुबह 03:11 मिनट पर खत्म होगा. 
  12. साल के अंत में 7 दिसंबर, शनिवार सुबह 05:07 पर पंचक लगेगा और इसका अंत 11 दिसंबर, बुधवार सुबह 11:48 पर हो जाएगा. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
NEET के बाद अब UPPCS J परीक्षा में धांधली, फिर से करवाए जाएंगे इम्तिहान
Topics mentioned in this article