कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु को राशि अनुसार अर्पित करें ये चीजें, इस व्रत का फल मिलेगा दोगुना

इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार भगवान विष्णु को चीजें अर्पित करते हैं, तो इस व्रत का फल दोगुना हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कर्क राशि के जातक धनिया से तैयार पंजीरी का भोग अर्पित करना चाहिए. इससे लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. 

Kamada Ekadashi 2025 : पूरे साल में 24 एकादशी की तिथि आती है.  इन्हीं में से चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी कहते हैं. भगवान विष्णु को समर्पित इस व्रत के दिन आप सच्चे मन से पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. वहीं, इस दिन आप राशि के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और भोग अर्पित करते हैं, तो इस व्रत का फल दोगुना हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं भगवान विष्णु को राशि अनुसार कौन-कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए...

आज है कामदा एकादशी, यहां जानिए पूजा मुहूर्त, विधि और पारण का समय

भगवान विष्णु को राशि अनुसार अर्पित करें ये चीजें

  1. मेष राशि के जातक को भगवान विष्णु को लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए. 
  2. वृषभ राशि के जातक को पंचामृत चढ़ाना चाहिए. इससे भाग्य और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.
  3. मिथुन राशि के जातक को इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी पत्ती अर्पित करना चाहिए, क्योंकि श्री हरि को तुलसी बहुत प्रिय है. 
  4. कर्क राशि के जातक धनिया से तैयार पंजीरी का भोग अर्पित कर सकते हैं. इससे लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. 
  5. सिंह राशि के जातक भगवान विष्णु को लाल रंग का कपड़ा अर्पित कर सकते हैं. 
  6. कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु को पूजा करते समय मोर पंख अर्पित कर सकते हैं. इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है. 
  7. तुला राशि के जातक कामदा एकादशी के दिन चने की दाल अर्पित कर सकते हैं. इससे भाग्य में वृद्धि हो सकती है. 
  8. वृश्चिक राशि के जातक एकादशी पर भगवान विष्णु को दही चीनी अर्पित कर सकते हैं, इससे बिगड़े काम बन सकते हैं. 
  9. धनु राशि के जातक कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र अर्पित कर सकते हैं. 
  10. मकर राशि के जातक एकादशी के दिन शमी के फूल अर्पित कर सकते हैं. इससे उन्नति के नए मार्ग खुलते हैं. 
  11. कुंभ राशि के जातक कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु को शमी के पत्ते के साथ लाल चंदन भी अर्पित कर सकते हैं. 
  12. मीन राशि के जातक को एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
BIG BREAKING: Hyderabad में ISIS की बम साजिश नाकाम, पुलिस ने 2 Suspects को गिरफ्तार किया | Top News
Topics mentioned in this article