विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Aug 16, 2022

Navratri 2022: शारदीय नवरात्र कब से शुरू, जानें इस बार क्या है खास

Navratri 2022: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि शुरू होती है. इस बार शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होने जा रहा है.

Read Time: 3 mins
Navratri 2022: शारदीय नवरात्र कब से शुरू, जानें इस बार क्या है खास
Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा.

Navratri 2022 Date: आश्विन मास की नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि (shardiya navratri 2022 ) कहा जाता है. नवरात्रि के 9 दिन में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा (Maa Durga) की पूजा-अर्चना की जाती है. इस साल 2022 में शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होगी जो कि 05 अक्टूबर तक चलेगी. साल में चार नवरात्रि होती है जिसमें से 2 गुप्त और अन्य 2 प्रत्यक्ष नवरात्रि कहलाती है. शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. दसवें दिन नवरात्रि पूजन का कलश और प्रतिमा विसर्जन किया जाता है. आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और इसके जुड़ी खास बातें.

शारदीय नवरात्रि 2022 घटस्थापना शुभ मुहूर्त | Navratri 2022 Date Ghatasthapana Muhurat

शारदीय नवरात्रि आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. पंचांग के अनुसार, इस बार अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि का प्रांरभ 26 सितंबर 2022 को सुबह 3 बजकर 24 मिनट से होगा. वहीं प्रतिपदा तिथि की समाप्ति 27 सितंबर, 2022 को सुबह 3 बजकर 8 मिनट पर होगा. घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 19 मिनट तक है. इस दिन अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.

Simha Sankranti 2022: सिंह संक्राति 17 अगस्त को, ऐसे करें सूर्य देव की पूजा जानें विधि और मंत्र

नवरात्रि में किस दिन किन देवी की पूजा

  • 26 सितंबर 2022 - मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि
  • 27 सितंबर 2022- मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीय तिथि
  • 28 सितंबर 2022- मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि
  • 29 सितंबर 2022- मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि
  • 30 सितंबर 2022- मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि
  • 1 अक्टूबर 2022- मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि
  • 2 अक्टूबर 2022- मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि
  • 3 अक्टूबर 2022- मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी           
  • 4 अक्टूबर 2022- महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण
  • 5 अक्टूब 2022- मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)

इस बार शारदीय नवरात्रि में क्या है खास

इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं. यानी इस बार मां दुर्गा का वाहन (Navratri 2022 Mata Ki Sawari) हाथी है. बता दें कि रविवार और सोमवार से जब नवरात्रि प्रारंभ होते हैं तो माता का वाहन हाथी होता है.

Janmashtami 2022: जन्‍माष्‍टमी पर अपनी राशि के अनुसार करें ये कार्य, बरसेगी श्रीकृष्ण की कृपा!

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
इस बार सावन माह सोमवार की शुरुआत और समापन दोनों सोमवार को, 72 वर्ष बन रहा है ऐसा अद्भुत संयोग
Navratri 2022: शारदीय नवरात्र कब से शुरू, जानें इस बार क्या है खास
जानें देवशयनी एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ संयोग
Next Article
जानें देवशयनी एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ संयोग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com