Aaj ka Mulank 2 Ank Jyotish 15 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है. अंक 2 चन्द्रमा और दिन का अंक 2 चन्द्रमा मिलकर व्यक्ति को मन को चंचल बनाएंगे, साथ ही मन में रोमेंटिक विचार रहेंगे. मूलांक 2 के जातक आज अंतरमन में काफी सोच विचार करेंगे. अंक 2 चंद्र ग्रह के अधिकार में आता है. आइये जानते हैं कि मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 15 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 2 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.
करियर : जो योजना आपके दिमाग में पहले से चल रही थी, उस पर कार्य करने पर आपको कामयाबी मिलेगी. ऑफिस में वातावरण अनुकूल रहेगा, सभी मिलकर आपकी प्रशंसा करेंगे. निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति होने पर साथियों के साथ विचार विमर्श करें. कामयाबी हासिल होगी.
फाइनेंस : आज अचानक से आपको धन लाभ का बड़ा योग बन रहा है. आपके जीवन में आपका फंसा हुआ पैसा आपको आज सामने से वापस मिल सकता है. अचानक परिवार में कोई खर्च आ सकता है, जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा. खर्च करते वक्त भावनाओं को कंट्रोल में रखें.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से लगाव बढ़ेगा. आपके बीच चली आ रही कोई शंका आज दूर हो जाएगी. खराब रिश्तों को फिर से शुरू करने के लिए आज माहौल बनेगा. समय पर सोएं जिससे मानसिक थकान ना हो.
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद, क्रीम.
ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में














