Masik Shivratri 2026: मार्च में कब है चैत्र मासिक शिवरात्रि? जानें सही तारीख, पूजा का मुहूर्त और व्रत के आसान नियम

Masik Shivratri 2026: साल 2026 की पहली चैत्र मासिक शिवरात्रि 17 मार्च को मनाई जाएगी. चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 17 मार्च की सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर होगी और यह तिथि 18 मार्च की सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगी. इस दिन विशेष पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मासिक शिवरात्रि व्रत कैसे करें?

Masik Shivratri 2026: हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. साल 2026 में महाशिवरात्रि के बाद आने वाली पहली चैत्र मासिक शिवरात्रि मार्च महीने में पड़ रही है. इस दिन भक्त भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर उनकी कृपा पाने की कामना करते हैं. आइए जानते हैं मार्च महीने में कब है मासिक शिवरात्रि, साथ ही जानेंगे पूजा का मुहूर्त और व्रत के आसान नियम-

यह भी पढ़ें- Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी से जुड़ी 7 बड़ी बातें जो इस व्रत करने वाले साधक को जरूर जाननी चाहिए

मार्च में कब है चैत्र मासिक शिवरात्रि? 

पंचांग के अनुसार, साल 2026 की पहली चैत्र मासिक शिवरात्रि 17 मार्च को मनाई जाएगी. चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 17 मार्च की सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर होगी और यह तिथि 18 मार्च की सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगी. इस दिन विशेष पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा.

मासिक शिवरात्रि व्रत कैसे करें?
  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर, साफ कपड़े पहन लें. 
  • इसके बाद भगवान शिव का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें. 
  • घर के मंदिर या किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग की पूजा करें.
  • पूजा के दौरान शिवलिंग पर जल या गंगाजल से अभिषेक करें. 
  • इसके साथ भगवान शिव को दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग और सफेद फूल अर्पित करें. 
  • पूजा करते समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है.
कैसे रखा जाता है व्रत?

आप अपनी श्रद्धा के अनुसार मासिक शिवरात्रि का व्रत रख सकते हैं. कुछ लोग निर्जला व्रत रखते हैं, यानी पूरे दिन बिना पानी के व्रत करते हैं. वहीं, कई लोग फलाहार लेते हैं या केवल एक समय भोजन करते हैं. अगले दिन सुबह भगवान शिव की पूजा करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है, इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को दान देना शुभ माना जाता है.

मासिक शिवरात्रि व्रत के नियम
  • व्रत के दिन सात्विक जीवनशैली अपनाएं. 
  • लहसुन-प्याज से परहेज करना चाहिए. 
  • क्रोध, झूठ या विवाद से दूर रहना चाहिए. 

ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से किया गया यह व्रत भगवान शिव की कृपा दिलाता है और जीवन में सुख-शांति लाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Khamenei के बेट के Supreme Leader बनने पर Trump का बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article