Makar sankranti 2026: आज कितने बजे तक रहेगी मकर संक्रांति? जानें पुण्यफल पाने के लिए क्या करें, सिर्फ एक क्लिक में

Makar Sankranti Ke Upay: सनातन परंपरा में मकर संक्रांति के पर्व को स्नान-दान और सूर्य साधना के लिए अत्यंत ही शुभ और पुण्यदायी माना गया है. आज इस पावन पर्व का पुण्यकाल कितने बजे तक रहेगा? आज किन उपायों को करने से बरसेगी भगवान भास्कर की कृपा? मकर संक्रांति की पूजा के नियम और लाभ को जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति की पूजा विधि और लाभ 
NDTV

Makar Sankranti 2026 Worship Tips: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व भगवान सूर्य की साधना और आराधना से जुड़ा है. इस दिन भगवान भास्कर धनु राशि से निकल कर अपने पुत्र की राशि मकर में प्रवेश करते हैं और इसी दिन से उत्तरायण प्रारंभ हो जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार उत्तरायण को देवताओं का दिन माना गया है. जाने माने ज्योतिषविद् एवं संत स्वामी इंदुभवानंद तीर्थ जी महाराज के अनुसार आज 15 जनवरी 2026, गुरुवार के दिन दोपहर 01:39 बजे तक पुण्यकाल रहेगा. आइए जानते हैं कि आज मकर संक्रांति के पर्व पर किन कार्यों को करने पर सूर्य की कृपा पूरे साल बनी रहती है. 

मकर संक्रांति की पूजा के उपाय | Makar Sankranti Ke Upay

1. मकर संक्रांति के पर्व पर सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना  चाहिए. 
2. मकर संक्रांति का पुण्यफल पाने के लिए शरीर पर तिल लगाकर स्नान करना चाहिए. 
3. सूर्य के संक्रमण काल के दौरान व्यक्ति को भगवान भास्कर की विधि-विधान से साधना आराधना करनी चाहिए. 
4. स्नान के बाद सूर्य देवता को तांबे के लोटे में गंगाजल या फिर शुद्ध जल में तिल, हल्दी और अक्षत मिलाकर सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए. 
5. मकर संक्रांति पर भगवान भास्कर की कृपा पाने के लिए आज विशेष रूप से उनके लिए तर्पण करना चाहिए. 


6. भगवान सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए मकर संक्रांति के अवसर पर ​तिल से हवन करना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार तिल रोम-रोम के रोगों को नष्ट कर देता है. 

7. मकर संक्रांति के पर्व पर अपने इष्ट देवता या फिर गुरु मंत्र का जप करना चाहिए. 
8. सूर्य भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए व्यक्ति को मकर संक्रांति के दिन सूर्याष्टकं, चाक्षुषोपनिषद अथवा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. चाक्षुषोपनिषद सूर्य की विद्या मानी जाती है. इसी प्रकार आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति जीवन से जुड़ी सभी प्रकार की जंग जीत हासिल करता है. 
9. सूर्य साधना के लिए आप भगवान भास्कर के 108 नाम का विशेष रूप से जप कर सकते हैं. 


10. हिंदू मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के पर्व पर तिल से बने खाद्य पदार्थ का विशेष रूप से सेवन करना चाहिए. 
11. मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान और उसका सेवन करना अत्यंत ही शुभ माना गया है. 
12. मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को किसी देवालय में जाकर तिल और गुड़ का दान करना चाहिए. 
13. मकर संक्रांति के पर्व पर तांबे के पात्र में तिल भर कर दान करने का विशेष महत्व माना गया है. 
14. मकर संक्रांति पर्व पर आज जरूरतमंद लोगों को कंबल और उनी वस्त्र आदि का दान करें. 

मकर संक्रांति के स्नान-दान का फल 

हिंदू मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्नान-ध्यान करने वाले व्यक्ति पूरे साल सुख-सौभाग्य और आरोग्य प्राप्त होता है, जबकि ऐसा न करने वाला व्यक्ति सात जन्म तक दरिद्रता को प्राप्त करता है. हिंदू मान्यता के अनुसार संक्रांति पर की सूर्य साधना से व्यक्ति की बुद्धि तीव्र होती है और वह उसके बल पर समाज में मान-सम्मान प्राप्त करता है. ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक कहा गया है. ऐसे में मकर संक्रांति पर की गई सूर्य साधना आत्मविकास का माध्यम बनती है. जिन लोगों की कुंडली में सूर्य नीच का हो या फिर सूर्य की महादशा चल रही है, आज उनके लिए सूर्य साधना अत्यंत ही शुभ और फलदायी साबित होती है. 

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Karnataka Father Emotional Death: मांझे से गला कट गया था...पिता ने बेटी को आखिरी कॉल कर तोड़ा दम!