Mahashivratri 2026 Wishes: 'शिव में ही आस्‍था, महादेव में ही विश्‍वास...' इन खास संदेशों से दें अपनों को महाशिवरात्रि के पर्व की शुभकामनाएं

Mahashivratri 2026 Shayari Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर को आप अपनों को कुछ संदेश भेजकर और भी ज्यादा खास बना सकते हैं. इसी के चलते आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मैसेज लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
AI

Mahashivratri 2026 Wishes: हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार आज यानी 15 फरवरी को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है. इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और भक्त के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखते हैं. इस पावन अवसर को आप अपनों को कुछ संदेश भेजकर और भी ज्यादा खास बना सकते हैं. इसी के चलते आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मैसेज लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026 Vrat Katha: महाशिवरात्रि पर रखा है व्रत तो जरूर पढ़ें शिकारी चित्रभानु की कथा, महादेव बनाए रखेंगे अपना आशीर्वाद

1. शिव में ही आस्‍था,
महादेव में ही विश्‍वास,
आदिशिव ही शक्ति,
भोलेनाथ में ही सारा संसार,
जय शिव शंभू, जय जय महादेव

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. कण-कण में शिव हैं, 
हर जगह उनका वास है, 
भक्तों के लिए तो महादेव ही सबसे खास हैं

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

3. भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको, 
उनकी दुआ का प्रसाद मिले आपको, 
आप करें अपनी जिंदगी में इतनी तरक्की, 
कि हर किसी का प्यार मिले आपको

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

4. शिव की बनी रहे आप पर छाया, 
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया, 
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में, 
जो कभी किसी ने भी न पाया

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

5. काल भी तुम और महाकाल भी तुम,
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम,
शिव भी तुम और सत्यम भी तुम

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

6. महादेव का है नाम, 
सबका बनाएं काम, 
उनकी दया से चमके, 
जीवन की हर शाम

जय भोलेनाथ!

7. शिव आपके कष्ट हर लें,
जीवन में खुशियां भर दें
आपका भविष्य उज्ज्वल करें,
शिव की भक्ति से बल मिले,
हर मुश्किल आसान बने,
घर में सुख-शांति रहे

Advertisement

Happy Mahashivratri 2026

8. विष पीने का साहस सिर्फ महादेव में है, 
और भक्तों को तारने की शक्ति सिर्फ भोलेनाथ में
हर-हर महादेव!

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

9. कण-कण में शिव हैं, हर जगह शिव हैं, 
वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य भी शिव हैं.
हैप्पी महाशिवरात्रि!

10. शिव की महिमा अपरंपार, 
शिव करते सबका उद्धार, 
उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

Featured Video Of The Day
Iran Vs America Israel War: युद्ध मे अमेरिका को भारी नुकसान! | Sucherita Kukreti | Mic On Hai
Topics mentioned in this article