Mahashivratri 2026 LIVE Updates: आज यानी 15 फरवरी को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह हुआ था. जानकारी के लिए बता दें, कि पूरे सालभर में 12 शिवरात्रियां आती हैं, लेकिन महाशिवरात्रि सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस दिन लोग भक्ति भाव से पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि की तिथि, मुहूर्त, शुभ योग और महाउपाय समेत सभी जरूरी जानकारी...
Mahashivratri 2026 Bhog LIVE: महाशिवरात्रि का भोग
- बेर
- मिठाई
- साबूदाना खिचड़ी
- पंचामृत
- दूध और गुड़
Mahashivratri 2026 Wishes LIVE: महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब इस अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
Mahashivratri 2026 Mahaupay: महाशिवरात्रि 2026 महाउपाय
महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की पूजा में सफेद चंदन और भस्म को अर्पित करने का बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. ऐसे में शिवलिंग पर सफेद चंदन या भस्म से त्रिपुंड बनाना चाहिए और बाद में प्रसाद स्वरूप अपने माथे पर भी तिलक के रूप में धारण करना चाहिए.
Mahashivratri 2026 LIVE: भोलेनाथ को कौन सा फूल अर्पित करें?
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भोलेनाथ को धतूरा और उसका फूल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है.
Happy Mahashivratri 2026 Images: हैप्पी महाशिवरात्रि 2026
Mahashivratri 2026 Wishes in Hindi: महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
भोले आएं आपके द्वार,
संग लेकर सारा परिवार,
करें आप पर खुशियों की बौछार,
आ जाए आपके जीवन में बहार
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
Mahashivratri 2026 Wishes in Hindi: महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
हर दुख का समाधान हैं भोलेनाथ,
हर मुश्किल में देते हैं साथ,
उनकी कृपा से जीवन पावन हो जाए,
हर मनोकामना पूर्ण हो जाए
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
Mahashivratri 2026 LIVE: क्या खड़े होकर शिवलिंग पर जल अर्पित करना सही है?
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवलिंग पर जल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर खड़े होकर जल अर्पण नहीं करना चाहिए. हमेशा बैठकर और श्रद्धाभाव के साथ ही जल चढ़ाएं.
Mahashivratri 2026 Shubh Yog: महाशिवरात्रि पर बन रहे कई शुभ योग
पंचांग के अनुसार आज महाशिवरात्रि पर शिव योग, सर्वार्थसिद्धि योग, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, शोभन योग, प्रीति योग, साध्य योग, शुक्ल योग, ध्रुव योग, वरियान योग और व्यतिपात योग बना हुआ है.
Mahashivratri 2026 Mahaupay: महाशिवरात्रि 2026 महाउपाय
हिंदू मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को दूध अर्पित करने पर वे शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं. ऐसे में अगर संभव हो तो इस दिन गाय के दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए.
Mahashivratri 2026 LIVE: महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा का समय
पहला प्रहर: सायंकाल 06:01 से रात्रि में 09:09 बजे तक
दूसरा प्रहर: रात्रि में 09:09 से लेकर 16 फरवरी 2026 को 00:17 बजे तक
तीसरा प्रहर: 16 फरवरी 2026 को पूर्वाहन 00:17 से लेकर 03:25 बजे तक
चौथा प्रहर: 16 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 03:25 से लेकर प्रात: 06:33 बजे तक
Mahashivratri 2026 Tithi LIVE: महाशिवरात्रि 2026 तिथि
महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन महीने केकृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. ऐसे में हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत आज यानी 15 फरवरी को शाम 05 बजकर 04 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन कल यानी 16 फरवरी की शाम 05 बजकर 34 मिनट पर होगा.














