शुक्रवार को करें ये आसान उपाय, ज्योतिषाचार्य ने बताया मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होंगी धन संबंधी परेशानियां

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार, शुक्रवार के दिन किए गए कुछ सरल उपाय व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. इन उपायों से धन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और समृद्धि के रास्ते खुलते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
(P.C- @Instagram)

सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन धन, वैभव और सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. विशेष रुप से शुक्रवार के लिए दिन कुछ उपाय करने से मां का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में धन से जुड़े संकट दूर होते हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित ने मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ ऐसे ही महाउपाय बताए हैं. आइए जानते हैं- 

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय

झाड़ू का दान

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि शुक्रवार के दिन किसी देवी मंदिर या मां लक्ष्मी के मंदिर में झाड़ू का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. इसे गुप्तदान की श्रेणी में रखा जाता है. मान्यता है कि इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है.

शिवलिंग पर गुलाब चढ़ाएं

शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर गुलाब का फूल चढ़ाना भी लाभकारी माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुलाब के फूल में माता पार्वती का वास होता है. जब इसे शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है तो भगवान शिव और माता पार्वती दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इससे परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहती है.

कौड़ियां और गोमती चक्र

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, मां लक्ष्मी को कौड़ियां और गोमती चक्र अर्पित करना भी शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन प्राप्ति के योग मजबूत होते हैं.

Advertisement
चावल से करें उपाय

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, शुक्रवार के दिन दोनों हाथों में चावल लेकर शिवलिंग पर अर्पित करना भी विशेष फलदायी होता है. मान्यता है कि इससे अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होती है. वहीं, शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशहाली आती है.

अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें

इसके साथ ही शुक्रवार के दिन अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना बेहद शुभ माना गया है. कहा जाता है कि इसके नियमित पाठ से दरिद्रता दूर होती है और धन, वैभव तथा सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

Advertisement

ज्योतिषाचार्य कहते हैं, अगर श्रद्धा और विश्वास के साथ इन उपायों को किया जाए तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आर्थिक मजबूती आने लगती है.

यह भी पढ़ें- ज्‍योत‍िषाचार्य ने बताया रोटी गिन कर क्‍यों नहीं बनानी चाह‍िए, वास्‍तु अनुसार आप भी जान लें वह वजह

Featured Video Of The Day
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन, खान सर के दो गार्ड को क्यों ह‍िरासत में ल‍िया?
Topics mentioned in this article