क्या कलश के ऊपर रखे नारियल खाने चाहिए? जानिए कलश पर रखें नारियल का क्या करें

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या कलश के ऊपर रखा नारियल खाना चाहिए या नहीं. इसके साथ ही इस नारियल का क्या करें. आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कलश पर रखें नारियल का क्या करें?
Photo Credit: NDTV

11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. नवरात्र के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करने का विधान है. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना (कलशस्थापना) की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर कलश स्थापना से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. साथ ही मां दुर्गा अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं. नवमी पर नवरात्रि के समापन के साथ अधिकतर लोग कलश के ऊपर रखे नारियल को तोड़कर प्रसाद के रूप में खा लेते हैं और बांट देते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बतानेे जा रहे हैं कि क्या कलश के ऊपर रखा नारियल खाना चाहिए या नहीं. इसके साथ ही इस नारियल का क्या करें.

क्यों नहीं खाना चाहिए कलश के ऊपर रखा नारियल?

नवरात्रि के दौरान कलश स्थापना पर कलश के ऊपर नारियल रखते हैं और उसेे चुनरी-कलावे से लपेटा जाता है. नवरात्रि के 9 दिन नारियल की पूजा होती हैै और मंत्रोच्चार से अभिमंत्रित किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस नारियल को खाने से बचना चाहिए. ये नारियल दुख-कष्टों से छुटकारा दिलाता है. इस कारण इस नारियल को नहीं खाना चाहिए.

नारियल का क्या करें?

जल में कर दें प्रवाहित

नारियल को बहते जल या फिर किसी नदीं में प्रवाहित कर सकते हैं.

बुरी नजर से बचने के लिए करें ये काम

घर के सदस्यों को बुरी नजर से बचाने के लिए आप इस नारियल को लाल कपड़े में बांंधकर मेन डोर बांध दें. इससे घर के बाहर से आने वाली नेगेटिव एनर्जी कलश सोख लेता है और घर के सदस्यों को बचाता है.

घर के मंदिर में रखें

कलश पर रखे नारियल को आप लाल कपड़े में बांधें और फिर पूजा घर में रख दें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनीी रहती है.

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Diwali 2026: दिवाली से पहले मुख्य दरवाजे पर लटका दें ये खास पोटली, जानें मां लक्ष्मी से जुड़ा ये टोटका

यह भी पढ़ें: Peepal Tree Growing In House Vastu: घर में पीपल का पौधा उगना शुभ है या अशुभ? जानें क्या करें और क्या नहीं

Advertisement
Featured Video Of The Day
JNU पूर्व प्रोफेसर कांग्रेस सांसद बिमोल अकोईजम पर यौन उत्पीड़न के आरोप

Topics mentioned in this article
Faith News