क्या आप घर के मंदिर में करना चाहते हैं राम दरबार की स्थापना, यहां जानिए इसका नियम

अगर आप भी अपने घर में राम दरबार की स्थापना करना चाहते हैं, तो इसका नियम और महत्व जान लीजिए...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राम दरबार लगाने से कुंडली में मौजूद ग्रह दोष भी दूर होता है. 

Ram darbar pran pratishtha : प्रभु श्री राम ने अपने जीवन काल में कई ऐसे फैसले लिए जो मानव जाति के लिए आदर्श बन गया. यही कारण उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है. आपको बता दें कि जिस घर के मंदिर में राम दरबार रहता है, वहां पर हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है. साथ ही घर के सदस्यों में प्यार और विश्वास बना रहता है. अगर आप भी अपने घर में राम दरबार की स्थापना करना चाहते हैं, तो इसका नियम और महत्व जान लीजिए...

जून की इस तारीख को अयोध्या में 'राम दरबार' की होगी प्राण प्रतिष्ठा, द्वापर युग जैसे बन रहे हैं संयोग

घर में कैसे करें राम दरबार की स्थापना

  • सबसे पहले पूजा चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं, फिर उस पर राम दरबार को स्थापित करें.
  • घर में आप राम दरबार स्थापित करना चाहते हैं, तो हमेशा पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. यह दिशा शुभ होती है. 
  • अब राम दरबार को पंचामृत से स्नान कराएं. 
  • फिर भगवान राम को पीले रंग के फूल, रोली, अक्षत, धूप और दीपक चढ़ाएं. 
  • रामचरितमानस, सुंदरकांड, या हनुमान चालीसा का पाठ करें. 
  • अब आप भगवान राम की आरती करें.
  • इसके बाद पंचामृत और भोग लगाएं और सभी को बांटिए. 
  • एक बात का विशेष ध्यान रखें राम दरबार की घर में स्थापना कर रहे हैं, तो फिर आप उसकी पूजा रोज करें. 

घर में राम दरबार की स्थापना का महत्व

  • इससे घर में सुख शांति बनी रहती है.
  • घर के सदस्यों में प्यार बना रहता है.
  • साथ ही राम दरबार आध्यात्मिक विकास में मदद करता है.
  • घर में राम दरबार लगने से हनुमान जी की भी कृपा बनी रहती है.
  • इससे आपके सारे काम बनते हैं.
  • घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है. 
  • राम दरबार लगाने से कुंडली में मौजूद ग्रह दोष भी दूर होता है. 
  • व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. 
     

अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं. 5 तारीख को विधि-विधान के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम राम अपने पूरे परिवार के साथ विराजमान हो जाएंगे और 6 जून से आम भक्त मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे. 

Advertisement

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Deep Fake Scam: वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman का 'वीडियो' देखकर क्यों ठगे जा रहे हैं लोग?