Holika Dahan 2026 Timing: देशभर में होलिका दहन आज, ज्योतिषाचार्य से जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना समेत अन्य शहरों में होलिका दहन की टाइमिंग

Holika Dahan 2026 Time: हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है, लेकिन इस साल तिथि, भद्रा और ग्रहण के संयोग की वजह से लोगों में काफी भ्रम बना हुआ है. आइए जानते हैं होलिका दहन 2 या 3 मार्च कब किया जाएगा...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शहर अनुसार होलिका दहन का समय

Holika Dahan 2026 Time: हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है, लेकिन इस साल तिथि, भद्रा और ग्रहण के संयोग की वजह से लोगों में काफी भ्रम बना हुआ है. 2 और 3 मार्च के बीच पड़ रही पूर्णिमा के कारण कई लोग समझ नहीं पा रहे कि असली होलिका दहन कब होगा. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किस शहर में भद्रा कब लगेगी और किस समय होलिका दहन करना उचित रहेगा. आइए जानते हैं इस साल होलिका दहन कब किया जाएगा और शहर के अनुसार क्या टाइमिंग क्या रहेगी...

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2026 Wishes: 'जले बुराई और बढ़े विश्वास...' इन खास संदेशों से दें अपनों को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

2 या 3 मार्च कब है होलिका दहन?

हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत आज यानी 2 मार्च को शाम में 5 बजकर 55 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन 3 मार्च को शाम में 5 बजकर 9 मिनट पर होगा. इसके अलावा 3 मार्च को साल का चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, कि ऐसे में सूतक काल की वजह से होलिका दहन 2 मार्च यानी आज ही किया जाएगा. 

होलिका दहन का शहर अनुसार समय (Holika Dahan 2026 City Wise Timing)

अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित ने अलग-अलग शहरों में होलिका दहन का समय बताया है. उनके अनुसार सूर्यास्त की वजह से हर शहर में होलिका दहन का समय अलग होता है.

  • दिल्ली: शाम 6 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
  • नोएडा: शाम 6 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
  • मथुरा: शाम 6 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
  • भोपाल: शाम 6 बजकर 24 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट तक
  • लखनऊ: शाम 6 बजकर 9 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 37 मिनट तक
  • पटना: शाम 6 बजे से लेकर रात 8 बजकर 15 मिनट तक
  • मुंबई: शाम 6 बजकर 45 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 10 मिनट तक
  • चंडीगढ़: शाम 6 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 55 मिनट तक
  • शिमला: शाम 6 बजकर 25 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 55 मिनट तक
  • जयपुर: शाम 6 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 59 मिनट तक
  • वारणसी: शाम 6 बजकर 2 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 58 मिनट तक
  • रायपुर: 6 बजकर 11 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 38 मिनट तक
  • बेंगलुरु: शाम 6 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 55 मिनट तक
  • चेन्नई: शाम 6 बजकर 22 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 47 मिनट तक
  • हैदराबाद: शाम 6 बजकर 50 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 32 मिनट तक.

(नोट: समय में बदलाव भी हो सकता है.)

इन मुहूर्त के अलावा ज्योतिषाचार्य बताते हैं, कि स्थानीय मान्यताओं के अनुसार कुछ शहरों में 3 मार्च की सुबह सूतक काल लगने से पहले भी होलिका दहन किया जाएगा. इसके मुहूर्त रात में 1:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक रहेगा.

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: महायुद्ध के बीच Israel में कैसे हैं हालात? Ankit Tyagi की Exclusive Report
Topics mentioned in this article