Holi Bhai Dooj 2026: मिले मेरे भाई को खुशियां अपार...इन संदेशों के साथ भेजें होली भाई दूज की शुभकामनाएं

Holi Bhai Dooj 2026 Wishes in Hindi: किसी भी त्योहार की खुशी उसकी बधाइयों के बिना अधूरी लगती है. होली भाई दूज के खास मौके पर भी लोग एक-दूसरे को संदेश और शुभकामनाएं भेजते हैं. इसी कड़ी में यहां हम भी आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं. इन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई या बहन को भेजकर खास अंदाज में त्योहार की शुरुआत कर सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
होली भाई दूज 2026 की शुभकामनाएं | Holi Bhai Dooj 2026 Wishes

Holi Bhai Dooj 2026 Wishes in Hindi: होली के रंगों के बाद आज, यानी 5 मार्च 2026 को पूरे देश में भाई-बहन के प्रेम का खास पर्व होली भाई दूज मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर बहनें अपने भाइयों को घर बुलाती हैं, उनका तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं. वहीं, भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनका सम्मान करते हैं और हमेशा उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं. हिंदू परंपरा में भाई दूज का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. दिलचस्प बात यह है कि यह पर्व साल में दो बार मनाया जाता है. पहली बार दीपावली के बाद कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को और दूसरी बार यह होली के बाद चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को आता है, जिसे होली भाई दूज या भ्राता द्वितीया कहा जाता है. 

यह भी पढ़ें- Holi Bhai Dooj 2026: होली भाई दूज आज, जानें पूजा विधि और तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

इस दिन बहनें अपने भाइयों के लिए विशेष पूजा की तैयारी करती हैं, भाई को तिलक लगाकर आरती करती हैं और मिठाई खिलाकर उनकी खुशहाली की कामना करती हैं. इसके बदले में भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं और उनके प्रति अपने स्नेह व्यक्त करते हैं.

पंचांग के अनुसार, इस बार द्वितीया तिथि 4 मार्च को शाम 4 बजकर 48 मिनट से शुरू हुई थी और 5 मार्च को शाम 5 बजकर 03 मिनट तक रहेगी. ऐसे में आज सुबह से लेकर शाम 5 बजकर 03 मिनट तक तिलक करने का शुभ समय माना गया है. इस दौरान बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर इस पवित्र परंपरा को निभा सकती हैं. हालांकि, किसी भी त्योहार की खुशी उसकी बधाइयों के बिना अधूरी लगती है. 

होली भाई दूज के खास मौके पर भी लोग एक-दूसरे को संदेश और शुभकामनाएं भेजते हैं. इसी कड़ी में यहां हम भी आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं. इन्हें आप सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई या बहन को भेजकर खास अंदाज में त्योहार की शुरुआत कर सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर- 

इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें होली भाई दूज 2026 की शुभकामनाएं |  Holi Bhai Dooj 2026 Wishes

भाई दूज के इस मौके पर
बहन तुम्हारी हर मुराद हो पूरी,
हर वह चीज हो तुम्हारे पास,
जो तुम्हारे लिए हो जरूरी.

हैप्पी होली भाई दूज

Advertisement

बहन चाहे भाई का प्यार, नहीं चाहे महंगे उपहार,
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक, मिले मेरे भाई को खुशियां अपार.

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ,
जो दुआ मांगो उसे तुम हमेशा पाओ,
भाई दूज के त्यौहार है भईया जल्दी आओ,
अपनी प्यारी बहना से आकर तिलक लगवाओ.

हैप्पी भाई दूज

Advertisement

खुशनसीब होती है वो बहन जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है,
हर परेशानी में भाई उसके साथ होता है,
लड़ना-झगड़ना फिर मनाना,
तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है.

हैप्पी भाई दूज

दुआओं का ये तोहफा मेरे दिल से कुबूल कर,
हर जन्म तू मेरी बहना बनकर रहे, बस यही ख्वाहिश कर.
भाई दूज की मिठास तेरे जीवन में घुल जाए,
हर खुशी तेरी झोली में चुपके से आ जाए.

भाई दूज की शुभकामनाएं

Advertisement

आरती की थाली मैं सजाऊं,
कुमकुम और अक्षत से तिलक लगाऊं,
तेरे उज्ज्वल भविष्य की कामना करूं,
संकट न आए तुझ पर कभी ऐसी दुआ करूं.

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

भाई दूज का है आया शुभ त्योहार,
बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हजार.

भाई दूज की शुभकामनाएं
 

Featured Video Of The Day
Holi 2026: आम से खास, सभी रंगों में डूबे... CM Yogi, Kejriwal और Rahul Gandhi ने यूं मनाई होली
Topics mentioned in this article