विज्ञापन

Guru Pradosh Vrat 2026: अधिक मास के गुरु प्रदोष व्रत पर बन रहा है महायोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और नियम

भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त साल भर गुरु अधिक मास प्रदोष व्रत का इंतजार करते हैं? अगर आपके मन में भी तारीख को लेकर उलझन है, तो यह खबर खास आपके लिए है. जानिए इस बार कब रखा जाएगा व्रत और क्यों है यह दिन इतना खास.

Guru Pradosh Vrat 2026: अधिक मास के गुरु प्रदोष व्रत पर बन रहा है महायोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और नियम
गुरु प्रदोष व्रत 2026: क्या 28 या 29 मई कब है सही तारीख? इन बातों का रखें खास ख्याल
Pexels

Guru Pradosh Vrat 2026 Date: इस साल अधिक मास के संयोग ने गुरु प्रदोष व्रत के महत्व को कई गुना बढ़ा दिया है. पंचांग के जानकारों की मानें तो जब प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन पड़ता है, तो उसे 'गुरु प्रदोष' कहा जाता है. यह दिन न केवल महादेव की भक्ति के लिए, बल्कि जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए भी सबसे उत्तम माना गया है.

व्रत की सही तारीख और पंचांग (Guru Pradosh Vrat 2026 Date and Panchang)

भ्रम की स्थिति को खत्म करते हुए आपको बता दें कि, अधिक मास का यह पावन व्रत 28 मई 2026 को ही मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 मई की सुबह 07:57 बजे से शुरू हो जाएगी. प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा का विशेष विधान है, इसलिए 28 मई की शाम को पूजा करना ही सबसे श्रेष्ठ होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त (Puja Timing and Pradosh Kaal)

भगवान शिव की कृपा पाने के लिए पूजा का समय सबसे अहम होता है. इस दिन प्रदोष काल का समय शाम 07:12 बजे से रात 09:15 बजे तक रहेगा. इस दौरान महादेव और माता पार्वती की पूजा करना फलदायी माना जाता है. इस बार व्रत के दिन 'वरीयान योग' का संयोग बन रहा है, जो भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने में सहायक होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों खास है यह गुरु प्रदोष व्रत? (Religious Significance of Guru Pradosh)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिक मास में किया गया कोई भी अनुष्ठान सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक फल देता है. यह व्रत करियर में सफलता, संतान सुख और आर्थिक तंगी से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है. साथ ही, यह दिन कुंडली में गुरु (बृहस्पति) से जुड़े दोषों को दूर करने के लिए भी अद्भुत है. 28 मई को पूरे विधि-विधान के साथ महादेव की अराधना करें. 

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com