Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि के दौरान भूल से भी ना करें ये काम, जानें 9 दिन के जरूरी नियम

Gupt Navratri 2022: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है. नवरात्रि के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है.

Advertisement
Read Time: 19 mins
Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि 09 जुलाई तक चलेगी.

Gupt Navratri 2022: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरूआत 30 जून से हो चुकी है. गुप्त नवरात्रि का समापन 09 जुलाई 2022 को होगा. आज गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) का दूसरा दिन है. इस दिन मां ब्रह्मचारिणी (Brahmacharini) की पूजा होगी. गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा की 9 स्वरूप और दस महाविद्या की उपासना गुप्त रूप से की जाती है. गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) साधना की सिद्धि के लिए खास मानी जाती है. इस बार गुप्त नवरात्रि में कई शुभ संयोग बन रहे हैं. आइए जानते हैं कि गुप्त नवरात्रि में कौन-कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं और नवरात्रि के जरूरी नियम क्या हैं.

गुप्त नवरात्रि में बन रहे हैं ये शुभ संयोग | Gupt Navratri 2022 Shubh Yog

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान कई शुभ संयोग बन रहे हैं. गुप्त नवरात्रि के पहले दिन गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत योग, विडाल योग और आडाल योग बने थे. इस अलावा गुप्त नवरात्रि के दौरान ग्रह-नक्षत्रों की दशा भी अच्छी रहेगी.

Chaturmas 2022: 10 जुलाई से शुरू होने वाला है चातुर्मास, ज्योतिष के अनुसार इन 5 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की विशेष कृपा 

Advertisement

गुप्त नवरात्रि के जरूरी नियम | Gupt Navratri Puja Rules

गुप्त नवरात्रि के दौरान शाम के समय मां दुर्गा की आरती करनी चाहिए.

नवरात्रि के दौरान तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए. व्रती को इस दौरान लहसुन-प्याज का भी सेवन नहीं करना चाहिए. 

नवरात्रि की अवधि में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. साथ ही किसी के लिए बुरा नहीं सोचना चाहिए.

गुप्त नवरात्रि के दौरान क्रोध आने पर किसी से विवाद ना करें. मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा नाराज हो जाती हैं.

Advertisement

Vastu Tips For Temple: अगर आप भी किचन में रखती हैं पूजा-मंदिर, तो पहले जान लें वास्तु के ये खास नियम

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

सन टैनिंग को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर

Featured Video Of The Day
West Bengal मारपीट मामले में सियासत तेज, राज्यपाल का बयान- महिलाओं के रहने लायक नहीं बंगाल
Topics mentioned in this article