Good Friday 2026: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण दिन है. इस दिन को लेकर लोगों के मन में अक्सर सवाल उठता है कि जब यह दिन दुख और बलिदान से जुड़ा है, तो इसे ‘Good' यानी अच्छा क्यों कहा जाता है? आइए इस सवाल का जवाब आसान भाषा में समझते हैं.
क्या हुआ था इस दिन?
मान्यता के अनुसार, इसी दिन यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था. उन्हें कई कष्ट दिए गए और अंत में क्रूस पर उनकी मृत्यु हुई. ईसाई धर्म में इसे मानवता के लिए सबसे बड़ा बलिदान माना जाता है.
Good Friday नाम क्यों पड़ा?
अब सवाल है कि इतने दुखद दिन को Good क्यों कहा जाता है? दरअसल, यहां Good का मतलब खुशी नहीं, बल्कि पवित्र और महान होता है. ईसाई मान्यता के अनुसार, ईसा मसीह ने लोगों के पापों के लिए अपना जीवन दिया, जिससे मानवता को मुक्ति का रास्ता मिला. इसी वजह से इस दिन को गुड फ्राइडे कहा जाता है.
क्या यह शोक का दिन है?
जी हां, गुड फ्राइडे को शोक और प्रार्थना का दिन माना जाता है. इस दिन लोग चर्च में जाकर शांतिपूर्वक प्रार्थना करते हैं और ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं. इस दिन कोई जश्न नहीं होता, बल्कि सादगी और श्रद्धा का माहौल रहता है.
इस दिन क्या करते हैं लोग?
गुड फ्राइडे के मौके पर उपवास रखा जाता है. चर्च में विशेष प्रार्थना होती है. लोग आत्मचिंतन करते हैं. यह दिन हमें त्याग, प्रेम और इंसानियत का संदेश देता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें: Good Friday 2026: क्यों नहीं कहते ‘हैप्पी गुड फ्राइडे'? जानिए इसके पीछे की असली वजह और दर्दभरा इतिहास
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे क्यों मनाया जाता है, जानिए ईसाइयों के लिए क्यों है खास?
Vaishakh Month 2026: आज से शुरू हुआ भगवान विष्णु का प्रिय वैशाख मास, जानें इसका महत्व और जरूरी नियम














