विज्ञापन

Roti Ke Upay: एक रोटी से पूरे होंगे सारे रुके हुए काम, सिर्फ बनाते और खिलाते समय इन बातों का रखें ख्याल

Roti Ke Jyotish Upay: किचन के चूल्हे पर पर बनाई जाने वाली रोटी (Roti) का संबंध सिर्फ आपके पेट से ही नहीं बल्कि सुख-सौभाग्य से भी जुड़ा होता है. रोटी ​के किन ज्योतिष उपायों को करने पर आपकी कुंडली से जुड़े दोष दूर और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. 

Roti Ke Upay: एक रोटी से पूरे होंगे सारे रुके हुए काम, सिर्फ बनाते और खिलाते समय इन बातों का रखें ख्याल
Astro remedies of Bread: रोटी के ज्योतिष उपाय
NDTV

Roti Se Jude Jyotish Upay: जीवन में हर किसी की कामना होती है कि उसके जीवन में हमेशा सुख-सौभाग्य बना रहे और दुख-दुर्भाग्य भूलकर भी पास न आए, लेकिन कई बार न चाहते हुए भी इंसान को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है. अगर आप भी इन दिनों कुंडली में स्थित दोष या फिर किसी अन्य कारणों के चलते बड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं तो किचन (Kitchen) में बनाई जाने वाली रोटी उसे दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकती है. आइए जानते हैं कि रोटी से जुड़े किन ज्योतिष (Astrology) उपायों को करने से दुख और दुर्भाग्य को दूर करके सुख और सौभाग्य को पाया जा सकता है.

रोटी के ज्योतिष उपाय

Latest and Breaking News on NDTV
  • ज्योतिष के अनुसार सुख-समृद्धि की कामना करने वाले व्यक्ति को प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालनी चाहिए. ज्योतिष के अनुसार रोटी के इस उपाय को करने पर घर की कलह दूर होती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहता है. 
  • ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों के काम में अक्सर कोई न कोई रुकावट आती हो, उन्हें इस समस्या को दूर करने के लिए रोटी को चूर-चूर करके उसमें चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाना चाहिए. जीवन से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए रोटी का यह ज्योतिष उपाय काफी कारगर माना जाता है. 
  • ज्योतिष के अनुसार यदि कोई व्यक्ति कुंडली में स्थित शनि, राहु या केतु के कष्टों से परेशान चल रहा हो तो उसे उनसे मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन रोटी पर सरसों का तेल लगाकर किसी काले कुत्ते को खिलाना चाहिए. मान्यता है कि इस उपाय को करने पर इन तीनों ग्रहों से जुड़ी बाधाएं शीघ्र ही दूर होती हैं. 
Latest and Breaking News on NDTV
  • ज्योतिष के अनुसार रूठी किस्मत को मनाने के लिए भी रोटी का ज्योतिष उपाय काफी कारगर माना गया है. बैडलक को दूर करने और गुडलक को पाने के लिए हर सुबह किचन में बनी पहली रोटी पर शुद्ध घी लगाने के बाद उसे चार टुकड़ों में अलग-अलग कर लें. इसके बाद एक टुकड़ा गाय के लिए, एक कुत्ते के लिए, एक कौए के लिए और आखिरी टुकड़ा भूखे आदमी को मिठाई या फिर गुड़ के साथ खाने के लिए दे दीजिए. आर्थिक दिक्कत को दूर करने के लिए रोटी का यह ज्योतिष उपाय बेहद प्रभावी माना गया है. 
  • ज्योतिष के अनुसार सुख-सौभाग्य की कामना करने वाले व्यक्ति को किचन में कभी भी गिनकर रोटियां नहीं बनानी चाहिए और न ही किसी व्यक्ति को खाना खिलाते समय एक साथ 3 रोटी नहीं परोसनी चाहिए. चूंकि गेहूं का संबंध सूर्य देवता से होता है. ऐसे में गिनकर रोटी बनाने से सूर्य देवता का अपमान माना जाता है तो वहीं शास्त्रों में थाली में तीन रोटी सिर्फ मृतकों के लिए परोसे जाने का विधान है.

Jyeshtha Amavasya 2026: ज्येष्ठ अमावस्या पर बाल कटवाने से लेकर खाने-पीने तक भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 10 काम

  • ज्योतिष के अनुसार यदि किसी को नजर लग गई हो तो उसे उतारने के लिए एक रोटी पर सरसों का तेल, लाल मिर्च और नमक लगाने के बाद उसे उस व्यक्ति के ऊपर से 7 बार घड़ी की दिशा में उतार कर किसी चौराहे पर रख आना चाहिए. मान्यता है कि रोटी के इस उपाय को करने पर नजर दोष शीघ्र ही दूर हो जाता है. 
  • ज्योतिष के अनुसार किचन में बनी रोटी के उपायों को करने पर सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है, वहीं साल में कुछेक दिन ऐसे भी होती हैं, जिसमें इसे बनाने की सख्त मनाही है. हिंदू मान्यता के अनुसार किसी की मृत्यु हो जाने पर, नागपंचमी, दीपावली, शीतला अष्टमी और शरद पूर्णिमा वाले दिन रोटी नहीं बनानी चाहिए. इन सभी दिनों पर किचन में रोटी बनाने से दुख-दुर्भाग्य बढ़ने की आशंका बनी रहती है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com