Flower Moon 2026: मई की पूर्णिमा को फ्लावर मून क्यों कहा जाता है? जानिए भारत में इसे कैसे देखें

Flower Moon मई महीने में आती है, जो साल का पांचवां महीना होता है. इस समय प्रकृति में भरपूर फूल खिलते हैं. इसी वजह से अमेरिका के मूल निवासियों ने मई की पूर्णिमा को Flower Moon नाम दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Flower Moon 2026 purnima kab hai
file photo

Flower Moon 2026: हर महीने पूर्णिमा आती है और इसे बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की दिव्य किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं. मई महीने की पूर्णिमा 1 मई को होगी. इस पूर्णिमा को फूलों की पूर्णिमा (Flower Moon) कहा जाता है, क्योंकि यह वसंत ऋतु में फूलों के पूरी तरह खिलने का प्रतीक है. यह समय एनर्जी, विकास और सकारात्मकता से भरपूर होता है. यह दिन जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत देता है, जिसमें स्पष्टता और आगे बढ़ने के अवसर होते हैं. चलिए आपको बताते हैं Flower Moon का आध्यात्मिक महत्व क्या है?

फ्लावर मून तिथि और समय (Full Moon 2026)

  • पूर्णिमा तिथि शुरू: 30 अप्रैल 2026, रात 09:12 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 1 मई 2026, रात 10:52 बजे
  • पूर्णिमा के दिन चंद्रमा उदय: शाम 06:52 बजे

Flower Moon 2026: महत्व

Flower Moon मई महीने में आती है, जो साल का पांचवां महीना होता है. इस समय प्रकृति में भरपूर फूल खिलते हैं. इसी वजह से अमेरिका के मूल निवासियों (नेटिव अमेरिकन्स) ने मई की पूर्णिमा को Flower Moon नाम दिया. इस पूर्णिमा को Budding Moon और Leaf Budding Moon भी कहा जाता है, जो वसंत ऋतु में पौधों और पत्तियों के उगने को दर्शाता है. यह समय बीज बोने का भी होता है, इसलिए इसे Planting Moon भी कहा जाता है.

फ्लावर मून क्यों कहा जाता है?

Flower Moon नाम मौसम में होने वाले बदलावों से जुड़ा है. उत्तरी गोलार्ध के कई हिस्सों में मई का महीना फूलों के खिलने का समय होता है. इस दौरान पेड़‑पौधे और फूल पूरी तरह से खिले रहते हैं. इसी वजह से प्राचीन सभ्यताओं ने मई की पूर्णिमा को फ्लावर मून नाम दिया. यह चांद विकास, नवीनीकरण और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

यह भी पढ़ें:- May Pradosh Vrat: मई में कब है प्रदोष व्रत? जानिए तिथि, पूजा विधि और महत्व

Flower Moon 2026 कैसे देखें
  • सूरज ढलने के बाद बाहर निकलें और पूरब की दिशा में चांद देखें
  • बेहतर नजारे के लिए कम रोशनी वाली जगह चुनें
  • दूरबीन या टेलीस्कोप की जरूरत नहीं, यह नंगी आंखों से दिखेगा
  • अगर आपके पास बाइनाक्युलर यानी दूरबीन है, तो चांद की सतह और ज्यादा साफ दिखेगी
Featured Video Of The Day
सीट नहीं मिली तो थप्पड़ चल गया! दिल्ली मेट्रो में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा
Topics mentioned in this article