February Calendar 2026: कब है महाशिवरात्रि और कब पड़ेगा एकादशी का व्रत? देखें फरवरी के तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट

February 2026 Teej Tyohar: सनातन परंपरा में हर तिथि और हर दिन किसी न किसी देवी या देवता की पूजा या पर्व से जुड़ा होता है. फरवरी 2026 में कब पड़ेगा महादेव का आशीर्वाद दिलाने वाला प्रदोष और महाशिवरात्रि का व्रत और कब पड़ेगी श्री हरि की कृपा बरसाने एकादशी? फरवरी महीने के सभी तीज-त्योहार के बारे में जानने के लिए देखें पूरा कैलेंडर.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

February 2026 Festival List: कई धर्मों, परंपराओं और संस्कृतियों वाले भारत देश में हर दिन किसी न किसी तीज-त्योहार को लिए रहता है. यदि हम बात करें फरवरी 2026 की तो इसमें अलग-अलग धर्मों से जुड़े कई बड़े पर्व पड़ेंगे. जिनमें शबेबरात से लेकर महाशिवरात्रि तक के पर्व शामिल रहेंगे. साथ ही होगी हर महीने भगवान विष्णु की कृपा बरसाने वाली एकादशी और महादेव का आशीर्वाद दिलाने वाला प्रदोष व्रत. फरवरी महीने में कब कौन सा पड़ेगा व्रत या पर्व? अमावस्या से लेकर पूर्णिमा तक की सही तारीख को जानने के लिए आइए देखते हैं फरवरी महीने का पूरा कैलेंडर.

कब है माघ पूर्णिमा व्रत?

जिस माघ मास को भगवान विष्णु की पूजा और स्नान-दान के लिए उत्तम माना गया है, उसकी पूर्णिमा तिथि 01 फरवरी 2026 को पड़ेगी. इसी दिन श्री हरि के साधक भगवान विष्णु के लिए विधि-विधान से व्रत रखेंगे और इसी दिन स्नान-दान करना भी उत्तम रहेगा. माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा शाम को 05:23 बजे उदय होगा. 

फरवरी 2026 में कब है महाशिवरात्रि?

हिंदू धर्म से जुड़े लोग जिस महाव्रत का इंतजार पूरे साल करते हैं, वह महाशिवरात्रि इस साल फरवरी महीने की 15 तारीख को पड़ेगी. इस दिन भगवान शिव की पूजा के लिए उत्तम माना जाने वालीा निशीथ काल रात को 11:52 से लेकर 16 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 12:42 बजे तक रहेगा.

फरवरी 2026 में कब है प्रदोष व्रत?

देवों के देव महादेव की पूजा के लिए किसी भी मास के कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष की त्रयोदशी तिथि को अत्यधिक पुण्यदायी माना गया है. इस पावन तिथि के शिव साधक प्रदोष व्रत के रूप में जानते हैं. शिव कृपा बरसाने वाला प्रदोष व्रत फरवरी महीने की 14 तारीख को पड़ेगा. चूंकि 14 फरवरी 2026 को शनिवार का दिन रहेगा, इसलिए यह शनि प्रदोष व्रत कहलाएगा. 

फरवरी 2026 में कब है एकादशी व्रत?

हिंदू धर्म में हर महीने के कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है क्योंकि यह पावन तिथि भगवान विष्णु की कृपा बरसाने वाली मानी गई है. श्री हरि के साधक इस दिन उनका आशीर्वाद पाने के लिए विशेष रूप से व्रत रखते हैं. पंचांग के अनुसार फरवरी महीने में पहली एकादशी 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को पड़ेगी, जिसे विजया एकादशी व्रत के नाम से जाना जाएगा. फरवरी महीने की दूसरी एकादशी 27 तारीख को पड़ेगी, जिसे आमलकी एकादशी व्रत के रूप में जाना जाएगा. ये दोनों ही एकादशी तिथि शुक्रवार के दिन पड़ेगी. 

फरवरी 2026 का कैलेंडर | February Calendar 2026

01 फरवरी 2026 : माघ पूर्णिमा व्रत, माघ स्नान समाप्त, गुरु रविदास जयंती
02 फरवरी 2026 : फाल्गुन मास प्रारंभ 
04 फरवरी 2026 : शबेबरात
05 फरवरी 2026 : संकष्टी चतुर्थी
07 फरवरी 2026 : यशोदा जयंती
08 फरवरी 2026 : भानु सप्तमी, शबरी जयंती
09 फरवरी 2026 : कालाष्टमी, जानकी जयंती
11 फरवरी 2026 : रामदास नवमी
12 फरवरी 2026 : स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती
13 फरवरी 2026 : विजया एकादशी, कुम्भ संक्रांति
14 फरवरी 2026 : शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण), वेलेंटाइन डे
15 फरवरी 2026 : महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
17 फरवरी 2026 : सूर्य ग्रहण, स्नान-दान और श्राद्ध की फाल्गुन अमावस्या
18 फरवरी 2026 : चंद्र दर्शन
19 फरवरी 2026 : फुलैरा दूज (फुलेरा दूज), रमजान प्रारंभ, श्रीरामकृष्ण परमहंस जयंती, छत्रपति शिवाजी जयंती
22 फरवरी 2026 : याज्ञवलक्य जयंती, स्कंद षष्ठी
24 फरवरी 2026 : होलाष्टक प्रारंभ, दुर्गाअष्टमी
27 फरवरी 2026 : आमलकी एकादशी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Sunetra की शपथ से पहले मची सियासी हलचल, क्या नाराज हैं Sharad Pawar? | Ajit Pawar