इंदिरा एकादशी पर आज शाम के समय जरूर करें ये एक काम, एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया बदल सकती है किस्मत

एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने एकादशी का एक खास उपाय बताया है. एस्ट्रोलॉजर कहती हैं कि इस उपाय को करने से भगवान विष्णु और पितरों की असीम कृपा प्राप्त हो सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एकादशी के उपाय
(Photo Credit: NDTV)

आज यानी 6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व माना जाता है. एक साल में 24 एकादशी आती हैं. हर एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है. हालांकि, इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने की भी परंपरा है. मान्यता है कि ऐसा करने से श्री हरि के साथ-साथ पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है. खासकर आज के दिन कुछ खास उपाय करने से भगवान विष्णु और पितरों की असीम कृपा प्राप्त हो सकती है. इसी कड़ी में एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एस्ट्रोलॉजर ने एक ऐसा ही खास उपाय बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

आज शाम के समय जरूर करें ये उपाय

  • भावना उपाध्याय बताती हैं, आज इंदिरा एकादशी की शाम अंधेरा होने के बाद एक चौमुखी और लाल रंग का दीपक लें. 
  • इस दीपक में घी और रूई की बाती डालें. 
  • इसके बाद दीपक में चुटकीभर हींग डालें.
  • इतना करने के बाद एस्ट्रोलॉजर इसे पितरों की दिशा यानी दक्षिण दिशा में रखकर जलाने की सलाह देती हैं. 
दीपक जलाते समय मांगें अपनी मनोकामना

एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय कहती हैं, दीपक जलाते समय मन में सच्ची श्रद्धा रखें और श्रद्धा के साथ अपनी इच्छा मांगे. केवल ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु के साथ-साथ पितरों की भी असीम कृपा प्राप्त हो सकती है और आपकी हर इच्छा जरूर पूरी हो सकती है. 

ऐसे में आप भी आज शाम के समय ये आसान उपाय कर सकते हैं. शाम के समय साफ-सफाई करके श्रद्धा के साथ घी और हींग का चौमुखी लाल दीपक जलाएं और भगवान विष्णु व अपने पितरों का स्मरण करें. पूजा के दौरान मन को शांत रखें और सच्चे मन से भगवान से अपनी मनोकामना मांगे. 

यहां देखें वीडियो- 

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- बच्चे की नजर कैसे उतारें? एस्ट्रोलॉजर ने बताया ये 3 संकेत बताते हैं बच्चे को नजर लगी है, जानें नजर उतारने का सबसे असरदार तरीका

Featured Video Of The Day
INDIA Alliance Protest: Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul-Priyanka डटे, आगे क्या होगा? | Teen Ka Tarkash

Topics mentioned in this article
Ekadashi
Faith News