Dussehra 2026: 20 या 21 अक्टूबर कब है दशहरा? जानिए सही तारीख और विजयादशमी का महत्व

इस साल लोगों में दशमी तिथि को लेकर लोगों के बीच थोड़ा भ्रम है कि दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को. आज हम आपको दशहरा की सही तिथि और तारीख बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दशहरा कब है?
Photo Credit: NDTV

Dussehra Kab Hai: हिन्दू धर्म में दशहरा का पर्व बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है. इस त्योहार को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है. पंचांग के अनुसार दशहरा का पर्व अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. हालांकि, साल 2026 में दशमी तिथि को लेकर लोगों के बीच थोड़ा भ्रम है कि दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को. इसकी वजह तिथि का दो दिनों तक पड़ना है. इसी कड़ी में आज हम आपको दशहरा की सही तारीख, रावण दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

कब है दशहरा?

हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर 2026 कोो दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि और दशमी के धार्मिक विधान को देखते हुए इस बाार दशहरा का पर्व 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा.

दशहरा पर रावण दहन का शुभ मुहूर्त

  • दशहरा के दिन विजय मुहूर्त: 20 अक्टूबर, दोपहर 01:59 से दोपहर 02:45 तक.
  • अपराह्न पूजा का समय: दोपहर 01:14 से शाम 03:30 तक.
  • प्रदोष काल: 20 अक्टूबर, शाम 05:47 से शुरु.

प्रदोष काल को देखते हुए दशहरा पर रावन दहन शाम को 5 बजकर 47 मिनट से किया जा सकता है.

दशहरा पर क्या करें?

  • विजयादशमी या दशहरा के दिन सुबह स्‍नान करके साफ वस्त्र पहनें. 
  • इसके बाद प्रभु श्री राम, माता सीता और हनुमान जी की पूजा करें. 
  • इस दिन गाय के गोबर से 10 गोले बनाने की परंपरा है. जिसके ऊपर जौ के बीज लगाए जाते हैं. 
  • फिर भगवान को धूप और दीप दिखाकर पूजा की जाती है. 
  • इसके बाद उन गोलों को जला दिया जाता है. 
  • पौराणिक मान्यता के अनुसार, वे गोले अहंकार, लोभ, लालच इत्यादि के प्रतीक होते हैं
  • मान्यता है कि  अपने अंदर से इन बुराइयों को खत्‍म करने की भावना के साथ उन गोलों को जलाए जाते हैं.

विजयादशमी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम ने नवरात्रि के नौ दिन देवी की अराधना कर दसवें दिन रावण का वध किया था. विजयाादशमी के दिन राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान जी और दुर्गा माता की अराधना और शस्त्र पूजा की जाती है. दशहरे को अबूझ मुहूर्त मेंं से एक माना जाता है इसलिए इस दिन आभूषण, वाहन और घर की खरीदारी बहुत शुभ मानी जाती है. यह दिन नया काम शुरु करने के लिए भी उत्तम माना जाता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: पैसों से जुड़ी परेशानियों के लिए तेज पत्ते से करें ये खास उपाय, एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर से जानें कब और कहां रखें तेज पत्ता

Advertisement

यह भी पढ़ें: Budh Vakri 2026: 24 अक्टूबर को वक्री होंगे बुध, इन 5 राशियों के रिश्तों पर पड़ेगा प्रभाव, जानिए किसके लिए रहेगा शुभ और अशुभ

Featured Video Of The Day
UP Samvaad 2026: मछली वेज कैसे है? Sanjay Nishad ने बताया? | Munish Devgan

Topics mentioned in this article
Dussehra 2026
Faith News