Dussehra Wishes: दशहरा के मौके पर सभी को भेजें ये शुभकामनाएं, बुराई पर अच्छाई की जीत का दें संदेश

Dussehra 2024 Wishes: पौराणिक कथाओं के अनुसार दशहरा के दिन ही श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था. अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक इस दिन की शुभकामनाएं आप भी सभी को भेज सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
D

Dussehra 2024: शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन दशमी तिथि पर दशहरा मनाया जाता है. दशहरा को विजयादशी (Vijayadashami) भी कहा जाता है. यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था और इसके बाद से ही हर साल इस दिन को दशहरा के रूप में मनाया जाता है. दशहरा पर रावण (Ravana) के साथ ही मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतले बनाकर जलाए जाते हैं. इस साल 12 अक्टूबर के दिन दशहरा मनाया जा रहा है. इस अवसर पर आप भी अपने परिचितों, रिश्तेदारों और दोस्तों को दशहरा के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं. 

Papankusha Ekadashi 2024: किस दिन रखा जाएगा पापांकुशा एकादशी का व्रत, विष्णु चालीसा के पाठ से करें पूजा सम्पन्न

दशहरा के शुभकामना संदेश | Dussehra Wishes 

अधर्म पर धर्म की जीत का प्रमाण है,
कथा ये श्री राम की बहुत ही महान है.
दशहरा की शुभकामनाएं! 

 हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश
दशहरा की शुभकामनाएं!  

धर्म पर धर्म की जीत
अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जय जयकार
यही है दशहरा का त्योहार.
दशहरा की शुभकामनाएं!  

बिना सोचे ना बोलो
बिना सोचे ना करो कोई काम
बिना सोचे रावण ने किया सीता हरण
सोच-विचार के जीते राजा राम.
दशहरा की शुभकामनाएं!  

Advertisement

दशहरे पर जरूरी है अपने अंदर के रावण का अंत
सही मायने में दशहरे का है आपसे यही संबंध.
दशहरा की शुभकामनाएं!  

Advertisement

अज्ञान नहीं ज्ञान
बुराई नहीं सम्मान
पाप नहीं पुण्य
अत्याचार नहीं सदाचार
दशहरा की शुभकामनाएं!  

दशहरा के इस दिन से अनन्त शत्रुओं और
नकारात्मक ऊर्जा पर विजय प्राप्त करके
अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करें.
दशहरा की शुभकामनाएं!  

Advertisement

 काल कोई भी हो हर काल की यही रीत होगी,
हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी.
दशहरा की शुभकामनाएं!  

दशहरा का तात्पर्य सदा सत्य की जीत,
गढ़ टूटेगा झूठ का करें सत्य से प्रीत.
दशहरा की शुभकामनाएं!  

जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरे मिल जाएं आप को,
दुनिया भर की सारी खुशियां.
दशहरा की शुभकामनाएं!

Advertisement

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Ratan Tata Passes Away: नहीं रहे दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा, PM Modi ने Tweet कर जताया शोक
Topics mentioned in this article