विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2017

Happy Dussehra 2017: इन SMS के जरिए अपने प्रियजनों को फेसबुक और व्हॉट्सएप पर भेजें दशहरा की बधाई

देश में मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक त्योहार दशहरा भी है. असत्य पर सत्य की विजय के तौर पर जाना जाने वाला ये त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भगवान राम ने बुराई के प्रतीक माने जाने वाले रावण का वध किया था.

Also Read in
Happy Dussehra 2017: इन SMS के जरिए अपने प्रियजनों को फेसबुक और व्हॉट्सएप पर भेजें दशहरा की बधाई
दशहरा 2017: दशहरा का त्‍योहार पूरे देश में मनाया जाता है.
देश में मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक त्योहार दशहरा भी है. असत्य पर सत्य की विजय के तौर पर जाना जाने वाला ये त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भगवान राम ने बुराई के प्रतीक माने जाने वाले रावण का वध किया था. इस दिन को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है. दशहरे के दिन रावण के पुतले को जलाया जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इससे बुराई रूपी रावण का अंत होता है. ऐसी मान्‍यता है कि रावण के दहन के साथ-साथ इस दिन समाज की बुराइयों को भी दहन होता है. दशहरा 2017 के दिन अपने मित्रों, परिवार और रिश्तेदारों को बधाई संदेश भी भेजे जा सकते हैं. कुछ चुनिंदा बधाई संदेश इस प्रकार से हैं...

दशहरा 2017: कुछ चुनिंदा बधाई संदेश इस प्रकार से हैं


1.
विजयादशमी के पावन अवसर आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें.

2.
जैसे राम ने जीता लंका को, वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया.
इस दशहरे मिल जाएँ आप को, दुनिया भर की सारी खुशियां.

3.
भीतर के रावण को जो,आग खुद लगायेंगे,
सही मायनों में वे ही ,दशहरा मनायेंगे.

4.
विजया दशमी का शुभ अवसर,
आपके और आपके परिवार के जीवन में सुख,
समृद्धि और शांति भर दे,
हैप्पी दशहरा !!
 5.
दशहरा का यह प्यारा त्यौहार,
जीवन में लाये खुशियाँ अपार,
श्री राम जी करे आपके घर सुख की बरसात
शुभ कामना हमारी करे स्वीकार…!!

6.
अधर्म पर धर्म की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
बुराई पर अच्छाई की विजय
पाप पर पुण्य की विजय
अत्याचार पर सदाचार की विजय
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय
अज्ञान पर ज्ञान की विजय
रावण पर श्रीराम की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनायेँ.

7.
रावन जलाओ.. बुराई को आग लगाओ…
अच्छाई को अपनाओ… खुशियाँ मनाओ..
खूब पिओ… खूब खाओ..
दशहरा का त्यौहार मनाओ।

8.
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय
अज्ञान पर ज्ञान की विजय
रावण पर श्रीराम की विजय
के प्रतीक पावन पर्व
विजयादशमी की शुभकामनाएं

9.
हो आपकी जिंदगी में खुशियों का मेला
कभी ना आए कोई झमेला
सदा सुखी रहे आपका बसेरा..
मुबारक हो आपको यह शुभ दशहरा!

10.
दशा हारा एक संस्कृत शब्द है
जिसका मतलब है कि आप के भीतर दस बुरे गुणों को दूर करना
कामवास (वासना)
क्रोध (क्रोध)
मोहा (अनुलग्नक)
लोभ (लालच)
मादा (गर्व पर)
मत्सर (ईर्ष्या)
स्वार्थ (स्वार्थ)
अन्याया (अन्याय)
अमानवत्ता (क्रूरता)
अहंकार (अहं)

आस्था से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dussehra, Dussehra 2017, Dussehra 2017 Wishes, Dussehra Facebook Status, Vijayadashami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com