7 मई को तमिलनाडु में विजय तो 9 मई को बंगाल सीएम लेंगे शपथ, ज्योतिषाचार्य से जानिए ये तारीखें क्यों हैं बेहद खास

तमिलनाडु में सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 7 मई और बंगाल में 9 मई को आयोजित होने जा रहा है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि अंक शास्त्र के अनुसार ये तारीखें क्यों खास हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शपथ ग्रहण समारोह की तारीख क्यों है खास?

अभी हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय पहली बार 7 मई को शपथ ग्रहण करेंगे. शपथ ग्रहण करते समय अक्सर उस पार्टी के नेता और शपथ लेने वाले व्यक्ति एक शुभ मुहूर्त तय करते हैं. अभी 2 साल पहले ही तमिलनाडु में अपनी पार्टी का विस्तार करने वाले अभिनेता विजय को बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई है. पहले चुनाव में जनता और ईश्वर के आशीर्वाद के अलावा भाग्य का सहारा मिला है.

कब हुआ विजय का जन्म?

22 जून 1974 को जन्मे जोसेफ विजय चंद्रशेखर एक सफल अभिनेता के बाद अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं. उनकी पार्टी के सभी विधायकों ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए अपना समर्थन देकर नामित किया है.

यह भी पढ़ें: 8 महीने की गर्भवती, प्रचार के दौरान हो गई थीं बेहोश; TVK के टिकट पर जीतने वाली पल्लवी की कहानी

विजय का मूलांक है 4 

अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय चंद्रशेखर का मूलांक 4 है. मूलांक 4 व्यक्ति को सामाजिक रीति रिवाज के विपरीत, अपनी अलग पहचान बनाकर चलने के लिए प्रेरित करता है. उनके जीवन में बहुत कुछ अचानक और अप्रत्याशित होता है. मूलांक 4 की वजह से इन्हें अचानक मुख्यमंत्री जैसा पद भी हासिल हो रहा है.

Advertisement

7 मई क्यों है खास?

दक्षिण राज्यों में अभिजीत मुहूर्त को माना जाता है सबसे शुभ, जैसा कि बताया जा रहा है कि अभिनेता विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 7 मई को गुरुवार का दिन, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष और पंचमी उसके बाद षष्ठी की तिथि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होगा. 7 मई के दिन अमृत काल और सर्वाद्ध सिद्धि जैसे शुभ योग बन रहे हैं. जो किसी भी शुभ कार्य करने के लिए सर्वोत्तम माने जाते हैं. दक्षिण भारत की ज्योतिष के अनुसार अभिजीत मुहूर्त सबसे श्रेष्ठ माना जाता है जो की 7 मई को दोपहर 11:51 से 12:45 तक रहेगा. यदि सरकार द्वारा इस मुहूर्त में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया जाता है तो निश्चित रूप से यह सरकार लंबे समय तक और एक ऐतिहासिक कार्यकाल को पूरा करेगी.

यह भी पढ़ें: हिमंता, योगी, फडणवीस, सम्राट, सुवेंदु... कैसे बीजेपी में तैयार हो रही अगली पीढ़ी की लीडरशिप

पश्चिम बंगाल के लिए 9 तारीख क्यों खास?

पश्चिम बंगाल में एक बहुत लंबी प्रतीक्षा के बाद भाजपा पहली बार सरकार बनाने जा रही है. नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती पर आयोजित किया जा रहा है. 9 मई को दिन शनिवार, ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष और सप्तमी की तिथि के साथ श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म योग रहेगा. इसके साथ ही चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा एवं सूर्य का गोचर मेष राशि में है. 9 मई 2026 को प्रातः 11:57 से 12:49 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. इस दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई जाएगी. मेष राशि का सूर्य नई सरकार को बुलंदियों पर लेकर जाएगा यह सूर्य की उच्च राशि,उच्च अवस्था मानी जाती है. सूर्य को शासन सत्ता का कारक माना जाता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET UG Exam Cancelled: NEET पेपर लीक पर सबसे बड़ा खुलासा! टाइमलाइन से समझिए पूरी साजिश!
Topics mentioned in this article