Chandra Grahan 2022 Date, Time and Effect: देव दीपावली यानी कार्तिक पूर्णिम के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इस चंद्र गहण की शुरुआत 8 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट पर होगी. जबकि ग्रहण की समाप्ति शाम 6 बजकर 20 मिनट पर होगी. वहीं भारत में यह चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट से देखा जा सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा. बता दें कि इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा जो कि ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से भी यह चंद्र ग्रहण खास माना जा रहा है. दरअसल इस दिन एकसाथ 4 ग्रह वक्री हो रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ने वाला है.
चंद्र ग्रहण पर ये 4 ग्रह हो रहे हैं वक्री
चंद्र ग्रहण के दिन चार ग्रह वक्री होने जा रहे हैं. इस दिन शनि-मंगल, सूर्य और राहु अपना स्थान परिवर्तन करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण के दिन तुला राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति हो रही है. इसके अलावा शनि कुंभ राशि के पांचवें और मिथुन राशि के नवम भाव में मंगल की युति हो रही है. इसके साथ ही शनि-मंगल आमने-सामने होकर षडाष्टक योग, नीचराज भंग योग और प्रीति योग बना रहे हैं. ग्रहों की ये स्थिति शुभ नहीं मानी जा रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चंद्र ग्रहण का क्या होगा असर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर 15 दिनों के अंतराल पर दो ग्रहण लगते हैं तो प्रकृतिक आपदाएं आती हैं या मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलता है. इसके साथ ही आंधी-तूफान की संभावना भी बनी रहती है. देश में दुर्घटना बढ़ने से साथ-साथ भूकंप की भी अशंका रहती है.
चंद्रग्रहण 2022 कब लेगेगा | lunar eclipse 2022 Date
साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को दोपहर भारतीय समय के अनुसार, 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. वहीं भारत में यह चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट पर दिखाई देगा.
कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण 2022 | Where will lunar eclipse 2022 be visible
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण दक्षिणी और पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा. इसके साथ ही भारत के कई हिस्सों में भी इस ग्रहण को देखा जा सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
लोक आस्था का पर्व छठ संपन्न, बनारस के घाट से देखें अजय सिंह की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं