Navratri Wishes: आज है नवरात्रि, सभी को भेजिए शुभकामनाएं, मिलेगा दुर्गा मां का आशीर्वाद 

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के पावन अवसर पर आप भी अपने सभी करीबियों को इस दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं. मां दुर्गा के ये संदेश पाकर किसी का भी चित्त प्रसन्न हो सकता है. 

विज्ञापन
Read Time: 23 mins
Navratri 2023 Wishes: इन संदेशों को भेजिए अपने सभी सगे-संबंधियों को. 

Chaitra Navratri 2023: इस वर्ष 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है. चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. भक्त इस पावन अवसर पर अपने सगे-संबंधियों और परिचितों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी देते हैं. कहते हैं नवरात्रि के दिनों में जो भक्त मां दुर्गा का केवल ध्यान भर भी कर ले तो उसपर मां दुर्गा की विशेष कृपादृष्टि बनी रहती है. आप जिन लोगों  से मिलकर बधाई नहीं दे सकते उन्हें आप नवरात्रि के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं. 

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि का चौथा दिन है मां कुष्मांडा को समर्पित, जानिए पूजा विधि और जरूरी बातें

नवरात्रि के शुभकामना संदेश | Navratri Wishes 

 कुमकुम भरे कदमों से मां दुर्गा आएं आपके द्वार
परेशानियां आपसे अपना दामन छुड़ाएं, आप खुशहाली से नहाएं. 

नवरात्रि की शुभकामनाएं!

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आयें आपके द्वार. 
नवरात्रि की शुभकामनाएं!

नव कल्पना नव ज्योत्सना नव शक्ति नव अराधना
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना.
नवरात्रि की शुभकामनाएं!

Advertisement

जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी,
करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से बिनती
कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी. 
नवरात्रि की शुभकामनाएं!

Advertisement

माता तेरे चरणों मे भेंट हम चढ़ाते हैं,
कभी नारियल तो फूल चढ़ाते हैं
और झोलियां भर-भर के तेरे दर से लाते हैं.
नवरात्रि की शुभकामनाएं!

Advertisement

ओम सर्वमंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते. 
नवरात्रि की शुभकामनाएं!

Photo Credit: iStock

दिव्य है मां की आंखों का नूर
संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली.
नवरात्रि की शुभकामनाएं!

Advertisement

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार
इस नवरात्रि यही है हमारी गुहार. 
नवरात्रि की शुभकामनाएं!

माता रानी वरदान ना देना हमें
बस थोड़ा सा प्यार देना हमें,
तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,
एक बस यही आशीर्वाद देना हमें. 
नवरात्रि की शुभकामनाएं!

जगत पालनहार हैं मां
मुक्ति का धाम हैं मां,
हमारी भक्ति का आधार हैं मां
सबकी रक्षा की अवतार हैं मां. 
नवरात्रि की शुभकामनाएं!

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
India ने Bangladesh को दिया बड़ा झटका, बंद की Transshipment की सुविधा | Breaking News
Topics mentioned in this article