Mata Rani Ke Bhajan List 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है. इस बार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी. नवरात्रि में नौ दिन देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. हर दिन एक नई शक्ति को समर्पित है, जो जीवन में संतुलन, साहस और ऊर्जा का संचार करती है. ऐसे में नवरात्रि के हर दिन माता रानी के भजन सुनने से जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है. चलिए आपको बताते है नवरात्रि में रोजाना कौन से माता रानी के भजन सुनने चाहिए.
माता रानी के भजन
आये नवरात्रे माता के जय हो नवरात्रे माता के
आते है हर साल नवरात्रे माता के
अरे मै पुजू हर बार नवरात्रे माता के
आये नवरात्रे माता के जय हो नवरात्रे माता के
मैया का चोला (है रंगला)
मैया का चोला (है रंगला)
शेरो वाली का चोला (है रंगला)
मेहरो वाली का चोला (है रंगला)
हो, जोतो वाली का चोला (है रंगला)
ओए, अम्बे रानी का चोला (है रंगला)
माँ वैष्णो का चोला (है रंगला)
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी….
बड़ा न्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी
भगतों की लगी है कतार भवानी
ऊंचे पर्वत भवन निराला, आके शीश नवावे संसार भवानी
तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी …
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये
तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये,
मैं आया मैं आया शेरा वालिये
ज्योता वालिये, पहाड़ा वालिये,
मेहरा वालिये ॥
बिगड़ी मेरी बना दे ओ शेरोंवाली














