Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बेहद खास महत्व है. इस दौरान भक्त पूरे श्रद्धा भाव से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा पृथ्वी पर अपने भक्तों के बीच विराजमान होती हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं. साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से हो रही है और इसका समापन 27 मार्च, शुक्रवार को होगा. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है. इस दौरान घरों और मंदिरों में विधि-विधान से मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है. इसके बाद नौ दिनों में हर दिन मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूप की पूजा होती है. इसके साथ ही हर दिन एक विशेष रंग पहनना शुभ माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के किस दिन कौन सा रंग पहनना चाहिए.
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के आगमन-प्रस्थान के संकेत का क्या है धार्मिक महत्व? जानिए शुभ-अशुभ संकेत
नवरात्रि के 9 दिन और 9 रंग
पहला दिननवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. पीला रंग खुशहाली, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक होता है.
दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है. इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है. हरा रंग शांति, विकास और समृद्धि का प्रतीक है.
तीसरा दिनतीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. इस दिन ग्रे रंग पहनना शुभ माना जाता है. यह रंग संतुलन और स्थिरता को दर्शाता है.
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है. इस दिन नारंगी रंग पहनना शुभ माना जाता है. यह रंग ऊर्जा, उत्साह और शक्ति का प्रतीक है.
पांचवां दिनपांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है. इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है, जो पवित्रता और शांति का संकेत देता है.
छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. इस दिन लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है. लाल रंग साहस और शक्ति का प्रतीक है.
सातवां दिनसातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है, जो आत्मविश्वास और ताकत को दर्शाता है.
आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है. इस दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ माना जाता है. यह रंग प्रेम और करुणा का प्रतीक है.
नौवां दिननवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन बैंगनी रंग पहनना शुभ माना जाता है, जो आध्यात्मिकता और समृद्धि का प्रतीक है.
इस तरह चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा कर भक्त उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.














