Bada Mangal 2026: दूसरा बड़ा मंगल आज, जानें हनुमान जी की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र और उपाय

Bada Mangal 2026: मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन सच्चे मन से बजरंगबली की आराधना करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और साहस, सुख तथा सफलता का आशीर्वाद मिलता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bada Mangal 2026: दूसरे बड़े मंगल पर ऐसे करें हनुमान जी की पूजा

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह में आने वाले बड़े मंगल का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना जाता है. 12 मई 2026 को दूसरा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है. इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी की पूजा करते हैं और उनकी कृपा पाने के लिए व्रत, पाठ और दान करते हैं. मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन सच्चे मन से बजरंगबली की आराधना करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और साहस, सुख तथा सफलता का आशीर्वाद मिलता है. इसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है.

दूसरे बड़े मंगल का शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 8 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इस समय स्नान और पूजा की तैयारी करना बेहद शुभ माना गया है. वहीं, पूजा का शुभ समय सुबह 9 बजकर 7 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. शाम की पूजा के लिए शुभ समय शाम 7 बजकर 3 मिनट से रात 8 बजकर 6 मिनट तक बताया गया है.

ऐसे करें हनुमान जी की पूजा
  • बड़े मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ लाल या केसरिया वस्त्र पहनें. 
  • मंदिर को गंगा जल से शुद्ध करें.
  • इसके बाद व्रत का संकल्प लें और हनुमान जी के सामने चार मुखी सूत या कलावे का दिया जलाएं
  • हनुमान जी को चमेली के तेल और सिंदूर से चोला चढ़ाएं. 
  • भोग में बूंदी के लड्डू, गुड़-चना, पान, केला या नारियल अर्पित करें.
  • पूजा के बाद हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करें. माना जाता है कि इससे भय, तनाव और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. 
  • अंत में आरती करके हनुमान जी से सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करें.
इन मंत्रों का करें जाप

बड़े मंगल के दिन हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना बहुत फलदायी माना जाता है. भक्त 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं. इसके अलावा हनुमान गायत्री मंत्र का पाठ भी शुभ माना गया है.

मंगल दोष दूर करने के उपाय

ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में मंगल कमजोर होता है, उन्हें बड़े मंगल के दिन विशेष उपाय करने चाहिए. हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें और 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें. मान्यता है कि इससे मंगल दोष शांत होता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Telgu Hanuman Jayanti: 12 मई को मनाई जाएगी तेलुगू हनुमान जयंती, जानिए तेलुगू हनुमान जयंती कैसे मनाते हैं?

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
 

Featured Video Of The Day
Suvendu Adhikari in Action: CM बनते ही शुभेंदु का बड़ा धमाका! दीदी के फैसले पलटने शुरू
Topics mentioned in this article