- 30 जून से शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि.
- 09 जून तक चलेगी गुप्त नवरात्रि.
- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में माता को लगाए जाते हैं ये प्रिय भोग.
Ashadha Gupt Navratri 2022: साल में चार नवरात्रि पड़ती हैं. जिसमें से आषाढ़ और माघ महीने की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) कहते हैं. इसके अलावा चैत्र और आश्विन मास में भी नवरात्रि पड़ती है. जिसे सामान्य नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है. आषाढ़ की गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2022) आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक पड़ती है. दशमी तिथि को हवन के साथ गुप्त नवरात्रि का समापन किया जाता है. इस बार आषाढ़ नवरात्रि 30 जून, गुरुवार से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेगी. आइए जानते हैं आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की तिथि, शुभ मुहूर्त और 9 दिन के लिए माता का प्रिय भोग.
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि तिथि और शुभ मुहूर्त | Ashadha Gupt Navratri 2022 Date and Shubh Muhurat
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होगी. प्रतिपदा तिथि 29 जून को सुबह 8 बजकर 21 मिनट से आरंभ हो रही है. जो कि 30 जून की सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगी. घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 30 जून को सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 43 मिनट तक है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
9 दिन लगाएं माता को ये प्रिय भोग | Ashadha Gupt Navratri 2022 Bhog
पहले दिन का भोग- आषाढ़ गु्प्त नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन माता को घी से बनी शुद्ध और सफेद रंग की चीजें भोग लगाएं. सफेद मिठाइयों का भी भोग लगया जा सकता है.
आषाढ़ अमावस्या पर आज पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए किए जाते हैं ये उपाय, घर-परिवार रहता है खुशहाल
दूसरे दिन का भोग- इस दिन ब्रह्मचारिणी माता को शक्कर और पंचामृत का भोग अर्पित किया जाता है.
तीसरे दिन का भोग- आषाढ़ नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध के बनी चीजों का भोग लगना उत्तम माना गया है.
चौथे दिन का भोग- गुप्त नवरात्रि के चौथे दिन कुष्मांडा माता की पूजा का विधान है. ऐसे में इस दिन मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग अर्पित करना अच्छा रहेगा.
पांचवें दिन का भोग- नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है. इस दिन मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाना अच्छा होता है.
छठे दिन का भोग- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है. ऐसे में इस दिन इनकी पूजा के दौरान शहद का भोग लगना उत्तम रहेगा.
सातवें दिन का भोग- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है. इसलिए इस दिन माता कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाएं.
आठवें दिन का भोग- नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा का विधान है. ऐसे में इस दिन माता को नारियल का भोग अर्पित करना शुभ रहेगा.
नौवें दिन का भोग- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के नौवें यानी आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है. ऐसे में इस दिन माता सिद्धिदात्री को तिल का भोग लगाना चाहिेए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
सन टैनिंग को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं