April 2026 Calendar: हनुमान जयंती से लेकर बैशाखी तक अप्रैल महीने में कब कौन सा पड़ेगा त्योहार?

April 2026 Festival List: सनातन परंपरा में हर दिन हर मास धर्म-पर्व की दृष्टि से बेहद खास होता है. अप्रैल का महीना भी हनुमान जयंती, परशुराम जयंती, बैशाखी और अक्षय तृतीया जैसे बड़े पर्वों को लिए हुए है. अप्रैल के महीने में कब कौन सा पर्व मनाया जाएगा, विस्तार से जानने के लिए देखें अप्रैल महीने का पूरा कैलेंडर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
April 2026 Festival List: अप्रैल महीने के तीज-त्योहार
NDTV

April 2026 Vrat Tyohar Calendar: मार्च महीने में नववर्ष और नवरात्रि जैसे बड़े पर्वों के बाद अप्रैल का महीना भी तमाम तीज-त्योहार को लिए शुरु होने जा रहा है. जिसमें हनुमान, परशुराम, पराशर, मातंगी, छिन्नमस्ता आदि की जयंती के साथ बैसाखी, अक्षय तृतीया जैसे बड़े पर्व पड़ेंगे. साथ ही साथ प्रत्येक मास की भांति इसमें श्री हरि की कृपा बरसाने वाली एकादशी और महादेव से मनचाहा वरदान दिलाने वाला प्रदोष व्रत भी पड़ेगा. आइए अप्रैल 2026 में पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े पर्वों की सही तारीख के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

हनुमान जयंती कब है? 

सनातन परंपरा में सभी संकटों को पलक झपकते दूर करने वाले पवनपुत्र हनुमान जी की जयंती 2 अप्रैल 2026 यानि चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाएगी. 

गुड फ्राइडे कब है?

ईसाई धर्म का पवित्र पर्व गुड फ्राइडे  3 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा. यह पर्व प्रभु ईसा मसीह के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए हर साल मनाया जाता है.

बैसाखी कब है?

सिखी परंपरा से जुड़ा यह पर्व इस साल 14 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा. यह पर्व नए सौर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है. इस दिन गुरुद्वारे में कीर्तन और गुरुवाणी का विशेष रूप से पाठ होता है. बैशाखी पर किसान आने वाले साल के लिए अपनी सुख-समृद्धि और अच्छी कृषि के लिए कामना करते हैं. 

Advertisement

अक्षय तृतीया कब है?

हिंदू धर्म में वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया या फिर अखा तीज कहते हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार जिस अक्षय तृतीया पर किसी भी कार्य को करने पर उसका अक्षय फल मिलता है, वह इस साल 19 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इसी दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाएगी. 

कब पड़ेगी एकादशी?

जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत की बात करें तो यह अप्रैल महीने की 13 तारीख को वरुथिनी एकादशी और 27 तारीख को मोहिनी एकादशी व्रत के रूप में रखा जाएगा. 

Advertisement

कब पड़ेगा प्रदोष व्रत?

देवों के देव महादेव से मनचाहा वरदान दिलाने वाला पहला प्रदोष व्रत 15 अप्रैल 2026 को तो वहीं दूसरा प्रदोष व्रत 28 अप्रैल 2026 को पड़ेगा. 

अप्रैल 2026 के तीज त्योहार | April 2026 Festival

02 अप्रैल 2026 : हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत

03 अप्रैल 2026 : गुड फ्राइडे, वैशाख मास प्रारंभ

05 अप्रैल 2026 : संकष्टी चतुर्थी, ईस्टर संडे

06 अप्रैल 2026 : अनुसुईया जयंती

07 अप्रैल 2026 : विश्व स्वास्थ्य दिवस

10 अप्रैल 2026 : कालाष्टमी

13 अप्रैल 2026 : वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती

14 अप्रैल 2026 : मेष संक्रांति, अंबेडकर जयंती, वैशाखी, सतुआ संक्रांति, सोलर नववर्ष

15 अप्रैल 2026 : मासिक शिवरात्रि, बुध प्रदोष व्रत (कृष्ण)

17 अप्रैल 2026 : वैशाख अमावस्या, दर्श अमावस्या

18 अप्रैल 2026 : पराशर ऋषि जयंती, चंद्र दर्शन

19 अप्रैल 2026 : अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, शिवाजी जयंती

20 अप्रैल 2026 : मातंगी जयंती, संकर्षण चर्तुथी

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है? जानें सही तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

21 अप्रैल 2026 : आद्य शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती

22 अप्रैल 2026 : श्री रामानुज जयंती, स्कंद षष्ठी

23 अप्रैल 2026 : गंगा सप्तमी

24 अप्रैल 2026 : बगलामुखी जयंती 

25 अप्रैल 2026 : सीता नवमी

27 अप्रैल 2026 : मोहिनी एकादशी

28 अप्रैल 2026 : भौम प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 अप्रैल 2026 : नरसिंह चतुर्दशी

31 अप्रैल 2026 : छिन्नमस्ता जयंती 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | 200 से अधिक विमान.. ईरान युद्ध के बीच इजरायल को लगातार मिल रही बड़ी मदद | BREAKING