21 days ago

Akshaya Tritiya Parshuram Jayanti 2026: अक्षय तृतीया एक बहुत ही शुभ पर्व है, जिसे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है. वर्ष 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल यानी रविवार को मनाई जाएगी. इस शुभ दिन पर लोग भगवान गणेश, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इसी दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाती है. अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन कोई भी शुभ काम करने के लिए अलग से मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती. मान्यता है कि आज के दिन किए गए काम, दान या निवेश का फल कभी खत्म नहीं होता. यह लगातार बढ़ता रहता है. चलिए आपको बताते हैं अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त के साथ-साथ आज दिनभर क्या-क्या करें.

अक्षय तृतीया 2026 तिथि और समय

तृतीया तिथि शुरू- 19 अप्रैल 2026, सुबह 10:49 बजे

तृतीया तिथि समाप्त- 20 अप्रैल 2026, सुबह 7:27 बजे

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त- 10:49 बजे से 12:20 बजे तक

परशुराम जयंती 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त

तृतीया तिथि प्रारंभ: 19 अप्रैल 2026, सुबह 10:49 बजे

तृतीया तिथि समाप्त: 20 अप्रैल 2026, सुबह 07:27 बजे
 

Apr 19, 2026 14:31 (IST)

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर खरीदे ये चीजें

मिट्टी का बर्तन- यह मंगल ग्रह को मजबूत करता है, कर्ज मुक्ति और अड़चनों से राहत दिलाता है.

रूई- शुक्र ग्रह से संबंधित, माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और दरिद्रता दूर होगी है.

हल्दी की गांठ- यह गुरु ग्रह को बल देती है, जीवन में स्थिरता और सम्मान बढ़ाती है.

पीली सरसों- दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर करती है.

पीली कौड़ी- धन, संपत्ति और समृद्धि को आकर्षित करती है.

Apr 19, 2026 13:30 (IST)

Akshaya Tritiya 2026 LIVE: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का महत्व

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा विश्वास है कि इस दिन सोना लेने से घर में धन, सुख‑समृद्धि और खुशहाली आती है. इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना जरूरी माना जाता है. माना जाता है कि इससे देवी‑देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में उन्नति होती है.

Apr 19, 2026 12:41 (IST)

परशुराम जयंती कैसे मनाते हैं?

इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, मंदिरों में जाते हैं और भगवान परशुराम को समर्पित विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. कुछ लोग शास्त्र पढ़ते हैं और विष्णु मंत्रों का जाप करते हैं. दान-पुण्य भी इस दिन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. लोग भोजन, कपड़े या धन दान करते हैं, यह मानते हुए कि इससे आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

Apr 19, 2026 12:08 (IST)

परशुराम जयंती क्यों मायने रखती है?

यह दिन केवल रीति-रिवाजों का ही नहीं है. यह अनुशासन, साहस और धार्मिकता जैसे मूल्यों का भी प्रतीक है. अक्षय तृतीया के दिन पड़ने के कारण इसे नए सिरे से शुरुआत करने, दान-पुण्य करने और आध्यात्मिक साधनाओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. कई लोग इस दिन निवेश शुरू करते हैं या सोना खरीदते हैं, यह मानते हुए कि इससे दीर्घकालिक वृद्धि होती है.

Advertisement
Apr 19, 2026 11:47 (IST)

Akshaya Tritiya 2026 LIVE: मां लक्ष्मी पूजा मंत्र

ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः ॥

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे, विष्णुपत्नी च धीमहि, तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्॥

नमस्ते सर्वदेवानां वरदासि हरिप्रिये। या गतिस्त्वत्प्रपन्नानां सा मे भूयात्त्वदर्चनात्॥

Apr 19, 2026 10:25 (IST)

Parshuram Jayanti 2026: परशुराम जयंती कथा

परशुराम जी के पिता ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका थीं. संतान प्राप्ति के लिए दोनों ने कठोर तप और एक विशेष यज्ञ किया. उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर इंद्र देव ने उन्हें तेजस्वी पुत्र का आशीर्वाद दिया. इसी वरदान के फलस्वरूप अक्षय तृतीया के पावन दिन उनका जन्म हुआ. जन्म के समय उनका नाम “राम” रखा गया. परशुराम की प्रारंभिक शिक्षा इनके दादा ऋचिक और पिता जमदग्नि से प्राप्त हुई.

बालक राम ने बचपन से ही अद्भुत पराक्रम और तेज का परिचय दिया. उनकी साधना और समर्पण से प्रसन्न होकर शिव जी ने उन्हें अपना दिव्य अस्त्र परशु (फरसा) प्रदान किया, साथ ही चिरंजीवी होने का वरदान भी दिया. यही वह क्षण था जब राम परशुराम के नाम से प्रसिद्ध हुए. एक ऐसे योद्धा, जिनका हर कार्य धर्म की रक्षा के लिए था.

Advertisement
Apr 19, 2026 10:14 (IST)

Akshaya Tritiya 2026 LIVE: अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय

अक्षय तृतीया के दिन कौड़ियां खरीदकर लाएं और उन्हें हल्दी में रंगकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें. इसके बाद विधि-विधान से अक्षय तृतीया पर पूजा करें और इन कौड़ियो को तिजारी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से बरकत होती है और मां लक्ष्मी अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं.

Apr 19, 2026 09:28 (IST)

अक्षय तृतीया पर नवग्रह शांति के लिए दान

सूर्य- गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र या लाल चंदन

चंद्र- चावल, दूध, चांदी, सफेद वस्त्र, चीनी या मिश्री

मंगल- मसूर की दाल, लाल कपड़ा, गुड़ या शहद

बुध- हरी मूंग की दाल, हरे वस्त्र, या कांसा (कंस) के बर्तन

गुरु- चने की दाल, हल्दी, पीले फल, धार्मिक पुस्तकें या केसर

शुक्र- घी, कपूर, दही, सफेद रेशमी कपड़े या इत्र (परफ्यूम)

शनि- काले तिल, सरसों का तेल, लोहे के बर्तन, काले जूते या छाता

राहु- नारियल, मूली, जौ, या सप्तधान्य (सात प्रकार का अनाज)

केतु- कुत्ता पालना या काले और सफेद कंबल का दान

Apr 19, 2026 08:39 (IST)

Parshuram Jayanti 2026 LIVE: भगवान परशुराम से जुड़ी सीख

भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ खड़े होकर धर्म की रक्षा की. उनकी पूजा सिर्फ धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि एक मानसिक संदेश भी देती है. गलत के सामने झुकना नहीं, बल्कि अपने अधिकार के लिए खड़ा होना सीखें. आज के समय में यह सीख ऑफिस, करियर और रिश्तों में भी लागू होती है, जहां आत्मसम्मान बनाए रखना सबसे बड़ी ताकत बन जाता है.

Apr 19, 2026 08:37 (IST)

Parshuram Jayanti 2026 LIVE: परशुराम जयंती किए जाने वाले धार्मिक कार्य

परशुराम जयंती के दिन श्रद्धालु दिनभर व्रत रखते हैं और भक्ति भाव से पूजा करते हैं. यह समय भगवान के दिव्य कार्यों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का होता है. भक्त धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करते हैं, भगवान के नाम का जप करते हैं और जरूरतमंदों की सेवा करते हैं. इन कार्यों से मन को शांति और आत्मा को संतोष प्राप्त होता है.

Advertisement
Apr 19, 2026 08:33 (IST)

Akshaya Tritiya 2026 LIVE: अक्षय तृतीया पर पूजा कैसे करें

सुबह जल्दी उठकर स्नान करना और साफ कपड़े पहनने, भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करें, फूल, फल और मिठाई अर्पित करें. इसके अलावा मंदिर जाना और धार्मिक ग्रंथ पढ़ना भी अच्छा माना जाता है. इस दिन दान‑पुण्य का विशेष महत्व होता है और माना जाता है कि इसका फल कई गुना बढ़कर मिलता है.

Apr 19, 2026 08:32 (IST)

Akshaya Tritiya 2026 LIVE: अक्षय तृतीया पर कौन सा रंग पहनें

पीला- विष्णु पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ

सफेद- शीतलता, पवित्रता और शांति के लिए

लाल- शुभता और सौभाग्य के लिए

Advertisement
Apr 19, 2026 08:22 (IST)

अक्षय तृतीया पर करें इस मंत्र का जाप (Akshaya Tritiya 2026 LIVE)

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी ॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी। 

सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

Apr 19, 2026 07:56 (IST)

Parshuram Jayanti 2026 LIVE: परशुराम जयंती पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ, हल्के या पीले वस्त्र पहनें.
  • घर के मंदिर या पूजा स्थान को साफ करके वहां भगवान परशुराम की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें.
  • पूजा की शुरुआत दीपक जलाकर करें. भगवान को अक्षत (चावल), फूल और विशेष रूप से पीले या सफेद फूल अर्पित करें.
  • फल, मिठाई या गुड़-चना का भोग लगाएं. “ॐ जमदग्नये विद्महे महावीराय धीमहि तन्नो परशुराम प्रचोदयात्” मंत्र का कम से कम 11 या 21 बार जप करें.
  • संभव हो तो विष्णु सहस्रनाम या परशुराम जी से जुड़े स्तोत्र का पाठ करें.
  • अंत में आरती करें और प्रसाद सभी में बांट दें.

Apr 19, 2026 07:54 (IST)

Akshaya Tritiya 2026 LIVE: अक्षय तृतीया के लिए पूजा सामग्री

सोना या चांदी (सिक्का या आभूषण), श्रीयंत्रनई वस्तुएं (जैसे बर्तन, कपड़े), घी, रुई, दीपक, गंगाजलमां लक्ष्मी की तस्वीरफल मिठाई हल्दी, गुड़ और चनापंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर)

Apr 19, 2026 07:53 (IST)

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का महत्व

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा विश्वास है कि इस दिन सोना लेने से घर में धन, सुख‑समृद्धि और खुशहाली आती है. इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना जरूरी माना जाता है, क्योंकि इस समय सकारात्मक और शुभ ऊर्जा अधिक प्रभावशाली होती है. अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना हिंदू धर्म की एक पुरानी और महत्वपूर्ण परंपरा है. माना जाता है कि इससे देवी‑देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में उन्नति होती है. सोना सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि यह एक सुरक्षित निवेश भी माना जाता है. यह लंबे समय में आर्थिक मजबूती और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है.

Apr 19, 2026 07:51 (IST)

अक्षय तृतीया 2026 अलग‑अलग शुभ मुहूर्त

सुबह का मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- 10:49 से 12:20

दोपहर का मुहूर्त (शुभ)- 1:58 से 3:35

शाम का मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- 6:49 से 10:57

रात का मुहूर्त (लाभ)- 20 अप्रैल, 1:43 से 3:05

सुबह जल्दी का मुहूर्त (शुभ)- 20 अप्रैल, 4:28 से 5:51

Apr 19, 2026 07:50 (IST)

अक्षय तृतीया 2026 सोना खरीदने का शुभ समय

पूरे दिन सोना खरीदने का समय- 19 अप्रैल 2026, सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल 2026, सुबह 5:51 बजे तक.

Featured Video Of The Day
Vijay oath ceremony controversy: CM पद की शपथ में अचानक भाषणबाजी करने लगे विजय, राज्यपाल ने टोका