Aaj Ka Panchang: 11 मार्च को शीतला अष्टमी, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: 11 मार्च, बुधवार को शीतला अष्टमी (बासोड़ा), कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Aaj Ka Panchang: 11 मार्च का पंचांग

Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 11 मार्च, बुधवार को शीतला अष्टमी (बासोड़ा), कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है. ये दिन भक्तों के लिए पूजा, व्रत और आध्यात्मिक साधना का विशेष अवसर है. इन तीनों तिथियों पर अलग-अलग देवी-देवताओं की आराधना की जाती है, जिससे परिवार में सुख-शांति, स्वास्थ्य  की प्राप्ति होती है.

यह भी पढ़ें- Kalashtami Vrat 2026: 11 या 12 मार्च कब रखा जाएगा कालाष्टमी व्रत? जानें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

शीतला अष्टमी या बासोड़ा पूजा होली के बाद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है. इस दिन माता शीतला की पूजा की जाती है, जो संक्रामक रोगों और चर्म रोगों से रक्षा करने वाली देवी मानी जाती हैं. पूजा में बासी (ठंडा या पुराना) भोजन चढ़ाने का विधान है, इसलिए इसे बासोड़ा भी कहते हैं. भक्त इस दिन देवी से परिवार के स्वास्थ्य की कामना करते हैं.

कालाष्टमी भगवान कालभैरव को समर्पित है. यह हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी को पड़ता है. कालभैरव के उपासक इस दिन उपवास रखते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और भैरव चालीसा का पाठ करते हैं. भगवान कालभैरव समय के स्वामी, न्याय के रक्षक और भय-शत्रु के नाशक माने जाते हैं.

Advertisement

बुधवार को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी है. यह प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है. यह भाद्रपद मास की वार्षिक जन्माष्टमी से अलग है. इस व्रत का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण का निरंतर स्मरण, उनकी लीलाओं का चिंतन और सेवा में लीन रहना है. भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और मंदिरों में दर्शन करते हैं.

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय 

चैत्र माह, कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 11 मार्च को है. इस दिन सूर्योदय 6 बजकर 36 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 27 मिनट पर होगा. नक्षत्र ज्येष्ठा रात 10 बजे तक है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 11 March 2026: आज मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान तो मकर को मिलेगा मनचाहा साथी, पढ़ें अपना भी राशिफल

शुभ मुहूर्त 

शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 58 मिनट से 5 बजकर 47 मिनट तक, अमृत काल दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 1 बजकर 55 मिनट तक है. विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक है. वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 49 मिनट तक है.

अशुभ समय 

राहुकाल दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से 2 बजे तक है. यमगंड सुबह 8 बजकर 5 मिनट से 9 बजकर 33 मिनट तक है. गुलिक काल सुबह 11 बजकर 2 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक और दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
US Iran War | ईरान युद्ध में 'पहाड़' तोड़ेंगे ट्रंप! मिशन 440KG परमाणु एक्टिव है! | Sikta Deo
Topics mentioned in this article