राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट (Kota Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के ओम बिरला ने जीत हासिल की थी. उन्हें 6,44,822 वोट मिले वहीं 4,44,040 वोटों के साथ कांग्रेस के इज्यराज सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे.
कोटा लोकसभा सीट से 1952 में राम राज्य परिषद के राज चंद्र सेन पहली बार चुनाव जीते. 1957 से 1971 तक कांग्रेस के ओंकार लाल बैरवा लगातार चार बार इस सीट से सांसद बने. 1977 और 1980 में कृष्णा कुमार गोयल पहली बार जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते. दूसरी बार वह BJP के टिकट पर सांसद बने. 1984 में कांग्रेस की शांति धारीवाल को यहां जीत मिली. 1989 से 1996 तक BJP के वैद्य दाऊ दयाल जोशी ने लगातार तीन बार चुनाव जीता. 1998 में कांग्रेस के राम नारायण मीना यहां से विजयी उम्मीदवार बने. 1999 और 2004 में BJP के रघुवीर सिंह कौशल इस सीट से दो बार सांसद चुने गए. 2009 में कांग्रेस के इज्यराज सिंह यहां से सांसद बने.
कोटा लोकसभा सीट के अंतर्गत किशोरईपाटन, बूंदी, पीपल्दा, सांगोद, कोटा नॉर्थ, कोटा साऊथ, लाड़पुरा और रामगढ़ विधानसभा सीटें आती हैं. किशोरईपाटन अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अजमेर | भगीरथ चौधरी | बीजेपी | जीते |
अलवर | बालक नाथ | बीजेपी | जीते |
बांसवाड़ा | कनकमल कटारा | बीजेपी | जीते |
बाड़मेर | कैलाश चौधरी | बीजेपी | जीते |
भरतपुर | रंजीता कोली | बीजेपी | जीते |
भीलवाड़ा | सुभाष चंद्र बहरिया | बीजेपी | जीते |
बीकानेर | अर्जुन राम मेघवाल | बीजेपी | जीते |
चित्तौड़गढ़ | चंद्र प्रकाश जोशी | बीजेपी | जीते |
चुरू | राहुल कासवान | बीजेपी | जीते |
दौसा | जसकौर मीणा | बीजेपी | जीते |
गंगानगर | निहाल चंद | बीजेपी | जीते |
जयपुर | राम चरण बोहरा | बीजेपी | जीते |
जयपुर ग्रामीण | राज्यवर्द्धन राठौर | बीजेपी | जीते |
जालौर | देवाजी पटेल | बीजेपी | जीते |
झालावाड़-बारां | दुष्यंत सिंह | बीजेपी | जीते |
झुंझुनूं | नरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
जोधपुर | गजेंद्र शेखावत | बीजेपी | जीते |
करौली-धौलपुर | मनोज राजौरिया | बीजेपी | जीते |
कोटा | ओम बिरला | बीजेपी | जीते |
नागौर | हनुमान बेनीवाल | आरएलपी | जीते |
पाली | पी.पी. चौधरी | बीजेपी | जीते |
राजसमंद | दिया कुमारी | बीजेपी | जीते |
सीकर | सुमेधानंद सरस्वती | बीजेपी | जीते |
टोंक-सवाई माधोपुर | सुखबीर सिंह जौनपुरिया | बीजेपी | जीते |
उदयपुर | अर्जुनलाल मीणा | बीजेपी | जीते |
Advertisement