झारखंड की कोडरमा लोकसभा सीट (Kodarma Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के रवींद्र कुमार ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 3,65,410 वोट मिले थे. वहीं CPI (ML) (L) के राजकुमार यादव 2,66,756 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात की जाए, तो सन् 2004 में यह सीट BJP के बाबूलाल मरांडी के हाथ में थी. वहीं 2006 के उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी और 2009 में JVM के बाबूलाल ने चुनाव जीता था.
रवींद्र कुमार का जन्म 2 मई, 1958 को हुआ था. उन्होंने एमए, पीएचडी किया हुआ है.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 6 सीटें आती हैं, जिनमें कोडरमा, धनवार, जमुआ (सुरक्षित), बरकाठा, बगोदर व गांडेय शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
चतरा | सुनील कुमार सिंह | बीजेपी | जीते |
धनबाद | पशुपति नाथ सिंह | बीजेपी | जीते |
दुमका | सुनील सोरेन | बीजेपी | जीते |
गिरीडीह | चंद्र प्रकाश चौधरी | एजेएसयू | जीते |
गोड्डा | निशिकांत दुबे | बीजेपी | जीते |
हजारीबाग | जयंत सिन्हा | बीजेपी | जीते |
जमशेदपुर | बिद्युत बरन महतो | बीजेपी | जीते |
खूंटी | अर्जुन मुंडा | बीजेपी | जीते |
कोडरमा | अन्नपूर्णा देवी | बीजेपी | जीते |
लोहरदग्गा | सुदर्शन भगत | बीजेपी | जीते |
पलामू | विष्णु दयाल राम | बीजेपी | जीते |
राजमहल | विजय कुमार हंसदक | जेएमएम | जीते |
रांची | संजय सेठ | बीजेपी | जीते |
सिंहभूम | गीता कोरा | कांग्रेस | जीते |
Advertisement