झारखण्ड की खूंटी लोकसभा सीट (Khunti Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के करिया मुंडा ने जीत हासिल की थी. उन्हें 2,69,185 वोट मिले और 1,76,937 वोट पाकर दूसरे पायदान पर झारखण्ड पार्टी के एनोश एक्का रहे थे.
खूंटी लोकसभा सीट पर सबसे पहले आम चुनाव 2004 में हुआ था, जिसमें कांग्रेस की सुशीला केरकेट्टा जीती थीं. वहीं 2009 में BJP के करिया मुंडा ने ही इस सीट पर बाजी मारी थी.
करिया मुंडा का जन्म 20 अप्रैल, 1936 को हुआ था. मुंडा ने एमए, रांची विश्वविद्यालय, रांची, झारखंड से शिक्षा ग्रहण की है. वह पेशे से किसान हैं.
खूंटी लोकसभा सीट के अंतर्गत 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें खरसावां (सुरक्षित), तोरपा (सुरक्षित), कोलेबिरा (सुरक्षित), तमर (सुरक्षित), खूंटी (सुरक्षित) और सिमडेगा (सुरक्षित) शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
चतरा | सुनील कुमार सिंह | बीजेपी | जीते |
धनबाद | पशुपति नाथ सिंह | बीजेपी | जीते |
दुमका | सुनील सोरेन | बीजेपी | जीते |
गिरीडीह | चंद्र प्रकाश चौधरी | एजेएसयू | जीते |
गोड्डा | निशिकांत दुबे | बीजेपी | जीते |
हजारीबाग | जयंत सिन्हा | बीजेपी | जीते |
जमशेदपुर | बिद्युत बरन महतो | बीजेपी | जीते |
खूंटी | अर्जुन मुंडा | बीजेपी | जीते |
कोडरमा | अन्नपूर्णा देवी | बीजेपी | जीते |
लोहरदग्गा | सुदर्शन भगत | बीजेपी | जीते |
पलामू | विष्णु दयाल राम | बीजेपी | जीते |
राजमहल | विजय कुमार हंसदक | जेएमएम | जीते |
रांची | संजय सेठ | बीजेपी | जीते |
सिंहभूम | गीता कोरा | कांग्रेस | जीते |
Advertisement