छत्तीसगढ़ की महासमुंद लोकसभा सीट (Mahasamund Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के चंदू लाल ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 5,03,514 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस के अजीत जोगी 5,02,297 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1951 में यह सीट कांग्रेस के शोडास डागा के हाथ में थी. 1952 के उपचुनाव में KMPP के एम बागड़ी, 1962 में कांग्रेस के विद्याचरण शुक्ल, 1964 के उपचुनाव में कांग्रेस के विद्याचरण शुक्ल, 1967 में कांग्रेस के विद्याचरण शुक्ल, 1971 में कांग्रेस के कृष्णा अग्रवाल ने इस सीट पर कब्जा किया. इसके बाद 1977 में BLD के बृजलाल शर्मा, 1980 व 1984 में कांग्रेस के विद्याचरण शुक्ल, 1989 में JD के विद्याचरण शुक्ल, 1991 व 1996 में कांग्रेस के पवन दीवान, 1998 में BJP के चंद्रशेखर साहू, 1999 में कांग्रेस के श्यामा चरण और 2004 में कांग्रेस के अजीत जोगी ने इस सीट से चुनाव जीता था.
चंदूलाल का जन्म 1 जून, 1959 को हुआ था. यह पेशे से किसान हैं. इन्होंने बीकॉम, एलएलबी की डिग्रियां राजीव लोचन कॉलेज, रजीम तथा दुर्गा कॉलेज, रायपुर से प्राप्त की हुई हैं.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें सरायपाली (सुरक्षित), महासमुंद, कुरुद, बसना, राजिम, धमतरी, खल्लारी व बिन्द्रानवागढ़ (सुरक्षित) शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बस्तर | दीपक बैज | कांग्रेस | जीते |
बिलासपुर | अरुण साव | बीजेपी | जीते |
दुर्ग | विजय बघेल | बीजेपी | जीते |
जांजगीर-चम्पा | गुहाराम अजगले | बीजेपी | जीते |
कांकेर | मोहन मांडवी | बीजेपी | जीते |
कोरबा | ज्योत्सना चरणदास महंत | कांग्रेस | जीते |
महासमुंद | चुन्नी लाल साहू | बीजेपी | जीते |
रायगढ़ | गोमती साईं | बीजेपी | जीते |
रायपुर | सुनील कुमार सोनी | बीजेपी | जीते |
राजनंदगांव | संतोष पांडे | बीजेपी | जीते |
सरगुजा | रेणुका सिंह सरूता | बीजेपी | जीते |
Advertisement