विज्ञापन

थलापति विजय के ड्राइवर का बेटा शबरीनाथन कौन है? इंजीनियरिंग करने के बाद बना विधायक

Thalapathy Vijay Driver Son MLA: आर शबरीनाथन को एक्टर थलापति विजय ने टिकट दिया था, जिसके बाद अब वो विरुगंबक्कम (Virugambakkam) विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं.

थलापति विजय के ड्राइवर का बेटा शबरीनाथन कौन है? इंजीनियरिंग करने के बाद बना विधायक
Thalapathy Vijay Driver Son Name: एक्टर विजय के ड्राइवर के बेटे ने किया कमाल

Thalapathy Vijay Driver Son MLA: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कजगम) ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसके बाद से ही देशभर में उसकी चर्चा हो रही है. तमाम दिग्गजों को हराते हुए उनकी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की और अब राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है. इसी बीच कुछ ऐसे उम्मीदवार भी सामने आ रहे हैं, जो गरीबी से निकलकर अब सरकार चलाने के लिए तैयार हैं. इनमें से एक खुद थलापति विजय के ड्राइवर के बेटे आर शबरीनाथन भी हैं, जो अब तमिलनाडु विधानसभा में नजर आएंगे. ऐसे में हम आपको उनकी एजुकेशन और पूरी कहानी बताने जा रहे हैं.

ड्राइवर के बेटे की ऐतिहासिक जीत

विजय के ड्राइवर राजेंद्रन के बेटे आर शबरीनाथन (R Sabarinathan) ने विरुगंबक्कम (Virugambakkam) विधानसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की है और सत्ताधारी पार्टी DMK के मौजूदा विधायक एएमवी प्रभाकर राजा को 27,086 वोटों के बड़े अंतर से हराकर सबको चौंका दिया है. शबरीनाथन के पिता पिछले 30 सालों से एक्टर विजय के साथ हैं और उनकी गाड़ी चलाते हैं. 

विजय ने अपनी आंखों के सामने शबरीनाथन को बड़ा होते हुए देखा और अब अपनी पार्टी से टिकट देकर विधायक बना दिया है. विजय ने जब ड्राइवर के बेटे को टिकट दिया था, तब इसकी काफी चर्चा हुई थी और टिकट लेते हुए शबरीनाथन भावुक होकर रो पड़े थे. 

कितने पढ़े-लिखे हैं आर शबरीनाथन?

शबरीनाथन की पढ़ाई की बात करें तो MyNeta के मुताबिक उन्होंने डॉ एमजीआर एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से 2021 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की डिग्री ली थी. इसके अलावा उनके पास इसका डिप्लोमा भी है. शबरीनाथन ने Vedha Vikas Matriculation से 2013 में 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी. 

विजय की TVK का शानदार प्रदर्शन

इस चुनाव में विजय की नई पार्टी TVK केवल एक-दो सीटों तक सीमित नहीं रही. पार्टी ने 234 सीटों वाली विधानसभा में 100 से ज्यादा सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दलों को चौंका दिया. विजय ने खुद पेरम्बूर सीट से 53,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. फिलहाल विजय की इस 'ब्लॉकबस्टर' शुरुआत की खूब चर्चा हो रही है. 

थलापति विजय का असली नाम क्या है? जानें तमिल में क्या होता है Thalapathy का मतलब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com